जे.सी.डी.ए.वी कालेज में लगा स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों ने स्टेम सैल दान के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन

by

होशियारपुर, 24 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज जे.सी.डी.ए.वी कालेज दसूहा में तीसरा स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
प्रोजैक्ट कन्वीनर ने स्टेम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टेम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए। नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टेम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर प्रिंसिपल कमल किशोर, संजीव शर्मा के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, डीए और ओपीएस की मांग पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

चंडीगढ़, 7 अगस्त: पंजाब सरकार पर अपनी लंबित मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में जोरदार प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब

Vastu Flaws Can Turn Gold

Hoshiarpur /Mar 4/Daljeet Ajnoha : Even gold can turn into brass in no time if a newly built structure harbors serious Vastu defects, warns international Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri. Conversely,...
article-image
पंजाब

विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मु2ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू...
Translate »
error: Content is protected !!