जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करता है, उसके हृदय में भगवान के प्रति प्रेम जागृत होता है, अज्ञान दूर होता है और अंततः कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता : कथा व्यास शास्त्री जगमोहन दत्त जी महाराज

by

गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रद्धापूर्वक संपन
गढ़शंकर : गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल व माता ज्वाला जी जागरण कमेटी द्वारा आयोजित  श्रीमद भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिन कथा व्यास शास्त्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने  श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित का मोक्ष और भागवत महापुराण का उपसंहार वर्णित किया। इस दौरान हजारों भक्तजन पंजाब के इलावा हिमाचल प्रदेश से भी पहुंचे हुए थे।
कथा व्यास शास्त्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे होते हैं। सुदामा के पास भगवान को अर्पित करने को केवल मुट्ठीभर चावल थे, लेकिन उनकी निष्काम भक्ति और प्रेम ने भगवान श्रीकृष्ण को इतना भावुक कर दिया कि उन्होंने अपने मित्र के जीवन को सुख-समृद्धि से भर दिया। यह प्रसंग सिखाता है कि भगवान के समक्ष धन, वैभव और बाहरी आडंबर का नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और समर्पण का महत्व होता है।
उन्होनों ने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करता है, उसके हृदय में भगवान के प्रति प्रेम जागृत होता है, अज्ञान दूर होता है और अंततः कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
कथा के अंत में कथा व्यास शास्त्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने कमेटी के सदस्यों समेत तमाम भक्तजनों को चावल का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सातों दिन लगातार लंगर चलता रहा। कथा के अंतिम दिन गुज्जर कल्याण बोर्ड , पंजाब के चैयरमेन बिग्रेडियर राज कुमार, अजायब सिंह बोपाराय ,दलविंदर सिंह ढिल्लों , बलविंदर सिंह , पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, पंडित मंगतराम, आयोजक रविंदर कुमार बिंदु भूंबला, पिंका भूंबला, पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू, गुज्जर कल्याण बोर्ड , पंजाब के जिला होशियारपुर के चेयरमैन सुरेश उर्फ़ शशि फौजी, बलविंदर बिंदु जिंदल, सुरेश कुमार शिशु, राजू, लीडर कटारिया, पार्षद हरपाल सिंह पाला, विवेक खन्ना, राकेश वशिष्ठ , संजीव कुमार, अजमेर भनोट, राजन शर्मा, स्वर्णकार जसविंदर बिल्ला, आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने हार को ‘विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करने के लिए टंडन को दिया धन्यवाद : लेकचरारों को जल्द नियमित करने का आश्वासन दिया – मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 17 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को “2024 की हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब गढ़शंकर ने सिविल अस्पताल को पीपीई किटें व सैनीटाईजर भेंट किए

गढ़शंकर  : रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा समाज भलाई कार्यों की श्रृंखला तहत नए वर्ष के आरंभ में कोविड-19 कोरोना महामारी के बचाव हेतु सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पीपीई किटें, मास्क व सैनीटाईजर भेंट किए।...
article-image
पंजाब

दोनों बहनों वंशिता अरोड़ा व अंशिता अरोड़ा ने अच्छे अंक लेकर बाहरवीं पास की

गढ़शंकर: एसजीजीएस खालसा कालेज माहिलपुर की छात्रा वंशिता अरोड़ा बाहरवीं कार्मस ग्रुप में 87.2 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त कर पास हुई और अंशिता अरोड़ा ने बाहरवीं आर्टस ग्रुप(अंग्रेजी मीडियम) में अच्छे अंक लेकर पास...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से कपूरथला के RCF (रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!