ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष : 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

by

अमृतसर: पंजाब की सियासत में एक बड़ा भूचाल आया है। शिरोमणि अकाली दल ने आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में आयोजित विशेष इजलास में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को अपना नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह का राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण एक नई दिशा की ओर इशारा करता है। लंबे समय तक धार्मिक नेतृत्व में सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने राजनीतिक मंच पर कदम रखा है। पार्टी के डेलीगेट्स ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुनकर साफ कर दिया है कि शिरोमणि अकाली दल (बागी) अब एक नई विचारधारा और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगा।

बीबी सतवंत कौर बनीं पंथक परिषद की अध्यक्षा :  बीबी सतवंत कौर को  पंथक परिषद की अध्यक्षा चुना गया है। इस कदम को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पंथक सिद्धांतों को राजनीतिक एजेंडे में प्राथमिकता देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन शुरू : पहले ही 2 दिसंबर को अकाल तख्त साहिब की फसील से गठित 7 सदस्यीय भर्ती कमेटी ने सक्रियता दिखाते हुए पार्टी ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इन सदस्यों ने राज्यभर में समर्थकों को संगठित कर डेलीगेट्स का चुनाव कराया और आज उसी प्रक्रिया के तहत नया नेतृत्व चुना गया।

सुखबीर बादल के लिए खतरे की घंटी ? : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। पार्टी के भीतर लंबे समय से उठ रही बगावती आवाजें अब संगठित रूप ले चुकी हैं। इससे आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति और जनाधार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिट ने ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा नोटिस : 2 फरवरी को सिट के सामने पीए समेत यह करीबी होंगे पेश

चंडीगढ़  : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ...
article-image
पंजाब

शेरे-ए-पंजाब लाला लाजपतराय को मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि से किया जाए सम्मानित: सुरेंद्र अग्रवाल

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेल के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर की मांग होशियारपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मांग की...
article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आश्रम में बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान होशियारपुर की ओर से गौतम नगर आश्रम में बेटियों की लोहड़ी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर साध्वी रुक्मणी भारती जी ने भ्रूण हत्या के प्रति...
article-image
पंजाब

नंवाशहर में मर्डर कर भागे थे दोनों आरोपी : नवांशहर पुलिस ने मुंबई से किया ग्रिफ्तार

नवांशहर  :  खालिस्तान समर्थक व गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो ऑपरेटिव्स को पंजाब पुलिस ने मायानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर (नवांशहर)...
Translate »
error: Content is protected !!