सिट ने ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा नोटिस : 2 फरवरी को सिट के सामने पीए समेत यह करीबी होंगे पेश

by

चंडीगढ़  : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि इन करीबी लोगों में मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है। आपको बताते चले कि सिट ने मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम काे नोटिस जारी कियाहै। इन चारों को सिट द्वारा 2 फरवरी को बयान देने के लिए भी बुलाया गया है।

इसी के साथ मिली जानकारी के नुसार इन लोगों को दो फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। इसी के साथ मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की जेल से एक गैंगस्टर का इंटरव्यू करना बेहद शर्मनाक : राजा बड़िंग

चंडीगढ़  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा बड़िंग ने पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम से 2023 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू पंजाब में...
article-image
पंजाब

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
article-image
पंजाब

अंबेडकर साहब की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी गिरफ्तार पर बसपा धरना खत्म….. प्रशासन बसपा के संघर्ष के आगे झुका : करीमपुरी

गढ़शंकर, 18 अप्रैल: अंबेडकर साहब की प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ बसपा द्वारा लगाया धरना दोषी के गिरफ्तार होने पर खत्म हो गया। इस मौके बसपा के प्रांतीय अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!