ज्वाली में नाबालिग से छेड़छाड़,पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

by

बैजनाथ : हिमाचल के कांगड़ा के तहत आने वाले ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि लगभग 2 महीने पहले उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी दुकान पर सामान खरीदने गई, तो दुकानदार ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। जिसके बाद से ही बेटी डरी हुई है। वहीं पुलिस थाना दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। ASP नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन : घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी :

शिमला : सरकार घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी में है। इन दिनों संबंधित विभाग सरकारी उपक्रमों के घाटे की रिपोर्ट तैयार करने में जुट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार : 19 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से कम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
Translate »
error: Content is protected !!