झगड़े में घायल, मौत : 2 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 22 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने राजकुमार पुत्र सोमनाथ निवासी ददयाल के बयान पर 4 जून को हुए झगड़े में घायल उसके पिता की मौत हो जाने पर कारवाई करते हुए दो आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। राजकुमार पुत्र सोमनाथ निवासी ददयाल ने माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया की 4 जून को वह अपने परिवार सहित अपने घर मे था और इस दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे राजेश कुमार उर्फ काका और उसकी पत्नी संदीप कौर ने आकर गालियां देने लगे। उसने बताया कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके पिता सोमनाथ से मारपीट करने लगे जिसके चलते वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ऊसने बताया कि चीखपुकार सुनकर लोग आए तो आरोपी वहां से भाग गए। राजकुमार ने बताया कि इलाज के लिए उसने अपने पिता को सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया था और उसके बाद 20 जून को दर्द होने के कारण सोमनाथ की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत दोनों आरोपियों द्वारा की मारपीट के कारण हुई है इसलिए इनके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। थाना माहिलपुर पुलिस ने राजकुमार के बयान पर कारवाई करते हुए राजेश कुमार पुत्र तीर्थ राम और उसकी पत्नी संदीप कौर के विरुद्ध धारा 304, 34 आईपीसी के तहत मुक
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ और उनका परिवार आतंकवाद के दौरान पंजाब छोड़ राजस्थान भाग गया था : पंकज कृपाल

गढ़शंकर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सुनील जाखड़ ने पहले हिंदुओं और सिखों...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार ने कितना गांव के स्कूली बच्चों को किटें व खेल सामग्री भेंट की

गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक साधारण समारोह के दौरान चड्ढा परिवार ने स्कूली बच्चों को स्कूल किटें व खेल...
article-image
पंजाब , समाचार

दस वर्षीय बच्चे ने करीव तीन लाख की नकदी व डेढ लाख के जेवरात से भरा पर्स चुराया, बच्चे ने जिस तरीके से पर्स चोरी किया उससे साफ है कि उसे पूरी तरह ट्रेनिग दी होगी

गढ़शंकर:गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के निकट गरैंड मैनोर पेलैस में से विवाह समागम दौरान एक करीव दस वर्षीय बच्चे ने साढ़े तीन लाख नकदी व डेढ लाख के सर्वण आभूषणों से भरा...
Translate »
error: Content is protected !!