झज्जर के दिनेश गुलिया ने जीता सलोह-घालूवाल दंगल : विजेता दिनेश गुलिया और उपविजेता भूपिंदर सम्मानित…..डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विकास कार्यों के लिए घोषित किए 75 लाख रुपये

by

 विजेता पहलवान को 76 हजार रुपये और चांदी का कड़ा देकर किया सम्मानित

दंगल कमेटी को एक लाख रुपये की सहायता, सलोह में तालाब निर्माण के लिए 50 लाख और वार्ड-3 में स्वर्ग धाम के लिए 25 लाख देने की घोषणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार देर शाम लखदाता दंगल कमेटी सलोह एवं घालूवाल की ओर से आयोजित पारंपरिक दंगल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। दंगल में हरियाणा के झज्जर निवासी दिनेश गुलिया ने जीत हासिल की, जबकि अजनाला के भूपिंदर उपविजेता रहे।May be an image of one or more people and wedding

उप मुख्यमंत्री ने विजेता पहलवान दिनेश गुलिया को 76 हजार रुपये, गुर्ज और चांदी का कड़ा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता भूपिंदर को 55 हजार रुपये और चांदी का कड़ा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने दंगल के सफल आयोजन के लिए दोनों पंचायतों के प्रधानों और दंगल कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दंगल में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति तथा पारंपरिक खेलों के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। ऐसे आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।May be an image of one or more people

तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दंगल कमेटी को एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सलोह में तालाब के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और वार्ड नंबर तीन में स्वर्ग धाम के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में घालूवाल की पंचायत प्रधान कमलेश देवी, सलोह के पंचायत प्रधान राजन, पंचायत प्रतिनिधि, दंगल कमेटी के सदस्य, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित : सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा – एसएस गुलेरिया

बैजनाथ , 30 अक्तूबर : सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिनियम के प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी और प्रदेश भर के लोगों से भेजी राहत सामग्री सरकार ने हथियानी चाही : जयराम ठाकुर

मुकदमा करके हमें दबा नहीं सकते, अपनी नाकामियां स्वीकारे सरकार सभी सांसदों के साथ मिलकर हम केंद्रीय मंत्रियों से मिले और मदद मांगी बीजेपी सरकार के बनाए संस्थान और भवन कांग्रेस की आंखों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोलियां में 25 लाख से बनेगा ओवरहैड टेंक, प्रो. राम कुमार ने किया भूमिपूजन

ऊना – हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत पोलियां में 25 लाख रुपये लागत से 1 लाख लीटर क्षमता वाले ओवरहैड टेंक का भूमिपूजन कर निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP हाईकोर्ट में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े का मामला “लटका” : डबल बैंच में दोनों जजों की राय अलग, अब तीसरा न्यायाधीश होगा निर्णायक

एएम नाथ। शिमला ;   हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े का मामला लटक गया है। हाई कोर्ट ने मामले को लेकर 30 अप्रैल को बहस पुरी होने पर फैंसला सुरक्षित रखा था...
Translate »
error: Content is protected !!