झांसे में लेकर लूटपाट करने वाले काबू

by

होशियारपुर  : जिला पुलिस की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत लोगों को सामान बेचने, खरीदने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 2 व्यक्तियों व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि दोषियों की पहचान चिंतपाल उर्फ साबी, मनिंदर उर्फ राहुल व मनजोत कौर तीनों निवासी गांव थाना करतारपुर की तौर पर हुई है, जिनके पास से आई 20 कार व 25 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि राम कुमार मुहातो निवासी कनक मंडी नंदाचौर के साथ 11 मई को इन तीनों की ओर से लूटपाट कर उससे 3 0 हजार रुपए व मोबाइल फोन छीना गया था। घटना के  बाद मुहातो के बयान पर थाना बुल्लोवाल में धारा 379 बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह की ओर से की जा रही वारदातों के मद्देनजर डी.एस.पी ग्रामीण गुरप्रीत सिंह व थाना बुल्लोवाल के प्रभारीी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह पर आधारित टीम बनाई गई थी व टीम ने मामला हल करते हुए तीनों दोषियों को काबू करने में सफलता हासिल की।
वर्णनीय है कि पूछताछ के दौरान दोषियों ने माना कि वे भोलेभाले लोगों से मारपीट कर व हथियार दिखाकर लूटपाट करते थे व उनकी ओर से होशियारपुर, जालंधर, मजीठा, कपूरथला व बटाला क्षेत्र में 30 से अधिक वारदातें की जा चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र का मुद्दा उठाया सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में

नवांशहर, 9 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में जिला शहीद भगत सिंह नगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने में देरी किए जाने का मुद्दा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 3,000 बस रूट फिर से किए चालू : 10,000 से ज़्यादा युवाओं को मिलेगा अपना काम!

चंडीगढ़: जिस सड़क पर कभी सन्नाटा था, आज वहाँ तरक्की की धुन सुनाई देगी! मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए रोज़गार और...
article-image
पंजाब , समाचार

डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमायों  को नुक्सान पहुँचाने से खफा बसपा कार्यकर्तायों ने प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी की अगुआई में गढ़शंकर में किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस द्वारा इनपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ने इंतजाम नहीं करने के कारण ही शरारती तत्व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान कर...
article-image
पंजाब

कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव सर्वसमिति से संपन

भुंगा (हरियाणा ) : कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का डेलीगेट इजलास भुंगा में चुनी गई कमेटियों की हाजिरी में किया गया, जिसमें जत्थेबंदी का ऐलाननामा विधान पढ़ने के बाद भुंगा क्षेत्र में पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!