झूठी शोहरत छोड़कर लोगों की भलाई के लिए काम करे, पंजाब सरकार : कामरेड कलभूषन कुमार

by

गढ़शंकर, 26 नंवबर : रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (RMPI) की गढ़शंकर इकाई की एक विशेष बैठक कामरेड कुलभूषण कुमार की अध्यक्षता में ग्राम महिंदवानी में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिला नेता रामजी दास चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए, बैठक की कार्यवाही के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए पार्टी के सचिव दविंदर राणा ने बताया कि बैठक में देश और सूबे की ताजा राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की बजाय केंद्र और पंजाब सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। मोदी सरकार जहां सांप्रदायिक फासीवाद का खतरनाक खेल खेल रही है और लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों की समस्याओं को हल करने के बजाय खजाने से करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च किये जा रहा है। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि इस झूठी शोहरत को छोड़कर उन्हें लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। बैठक में उपस्थित साथियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में होने वाले धरना में जमुहरी किसान सभा के झंडे तले हिस्सा लेंगे तथा जल, जंगल, जमीन व पर्यवरण के बचाव के लिएलोगों को लामबंद करेंगे। इस मीटिंग में कामरेड राज कुमार, संत राम, बलजीत सिंह, अशोक कुमार, रामजी दास, दविंदर सिंह राणा और कुलभूषण कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म : कपड़े फाड़ चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार, पीड़िताओं ने की तीन आरोपियों की पहचान

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक गांव के पास सड़क पर पैदल अपने गांव जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके...
article-image
पंजाब

श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी का जन्म दिवस 1 जनवरी को मनाया जाएगा श्रद्धा पूर्वक: प्रीति महंत

गढ़शंकर । विश्व अमन शांति के लिए निरंतर 51साल तक तपस्या करने के उपरांत गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्मलीन होने वाले श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी के जन्म दिवस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजद को झटका देते हुए करा दिया जदयू-भाजपा का मेल करवाने वाले संजय झा के बारे में जानिए….

नई दिल्ली  :   बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन से किनारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सुखमणि साहिब जी का करवाया पाठ : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर। अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यालय में सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। पिछले दो वर्षों में अनगिनत बच्चों के सपनों को साकार करने में सक्षम होने के...
Translate »
error: Content is protected !!