झोटा हत्याकांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

by
नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई, हत्या की निष्पक्ष जांच और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
गढ़शंकर : मानसा में लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबीसी सेल के प्रदेश सदस्य हरमिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और  पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को महज दिखावा करार दिया।

प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निष्पक्ष जांच करवाने, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नशे के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर हरमिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी, भजन सिंह ठेकेदार, पूर्व सरपंच रमन कुमार, ओंकार सिंह चाहलपुरी, संजीव कटारिया, नरिंदर कुमार पम्मा, बलविंदर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो कैप्शन: गढ़शंकर में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद का जायजा लेते खरीद शुरू करवाई 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल:  सरदार बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर द्वारा अनाज मंडी गढ़शंकर, रोड मजारा, पद्दी सूरा सिंह में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई।...
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जसवीर सिंह गढ़ी व जय कृष्ण सिंह रौढ़ी – संत महापुरुषों का लिया आशीर्वाद

होशियारपुर, 1 जनवरी :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पावन स्थलों श्री गुरु रविदास जी तप अस्थान श्री...
article-image
पंजाब

श्री सुखमनी साहिब जी का वार्षिक 41 दिवसीय जप तप समागम 21 सितंबर से निर्मल कुटिया टूटोमजारा में शुरू होगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्रीय

श्री सुखमनी साहिब जी का यह जप तप समागम 26वें महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिकोत्सव को समर्पित होगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री श्री सुखमनी साहिब जी के इन जप...
Translate »
error: Content is protected !!