टटियाणा वार्ड-5 से भाजपा समर्थित बलबीर सिंह पुंडीर ने भरा नामांकन : समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे बलबीर सिंह पुंडीर

by

विकास और जनसेवा के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे बलबीर सिंह पुंडीर

एएम नाथ। शिलाई :  जिला परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर-5 टटियाणा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बलबीर सिंह पुंडीर ने सोमवार को अपने समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर शिल्लाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर , अधिवक्ता राजेंद्र नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष साधु राम चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बलबीर सिंह पुंडीर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि टटियाणा वार्ड की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व को समर्थन देगी। नेताओं ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे।
इस मौके पर बलबीर सिंह पुंडीर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से उन्हें जो स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि टटियाणा वार्ड-5 में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही युवाओं और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
बलबीर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक उम्मीदवार का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास, सम्मान और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ चुनाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नयना देवी के जंगल में मिला महिला का शव गले में लिपटा था दुपट्टा…रस्सी से बंधे थे हाथ

एएम नाथ। बिलासपुर :  जिला बिलासपुर के तहत नयना देवी में एक महिला के शव बरामद हुआ है। ये शव संदिग्ध अवस्था में नयना देवी के साथ लगते दडोह के जंगल में मिला है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बुटेल ने किया 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन : सुक्खू सरकार ने शिक्षा में दी नईं दिशा : आशीष बुटेल

पालमपुर, 17 अक्तूबर – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ में शिक्षण संस्थानों एक्स्ट्रा को-क्यूरीकुलर एक्टिविटी को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर, इन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में दो खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के टप्पर गांव में सड़क हादसा, पंचायत सचिव मनोज अत्री की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। डलहौज़ी : पुलिस थाना डलहौज़ी के अंतर्गत आने वाले टप्पर गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत सचिव मनोज अत्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह...
Translate »
error: Content is protected !!