टीजीटी आर्ट्स में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भरे जाएंगे 39 पद

by
ऊना  : निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा टीजीटी ;कला संकायद्ध में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए अनुबंध के आधार पर 39 पद भरे जाने है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों की सामान्य श्रेणी में 2003 बैच के लिए 18 पद, एससी श्रेणी में 2006 बैच के लिए 17 पद व एसटी श्रेणी में 2010 बैच के लिए 4 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी द्वारा बीए के साथ बीएड और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से 60 प्रतिशत अंको के साथ टेट की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी 25 मार्च तक रोजगार पंजीकरण पत्र के साथ संबंधित रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ताकि पात्र अभ्यार्थियों के नाम साक्षात्कार के लिए प्रायोजित किये जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगीः निवेदिता नेगी 93 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र

मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार मंडी, 7 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने कहा की सुख आश्रय योजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को पक्का करने के लिए 10 करोड़ की राशि की गई है स्वीकृत : बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां आवश्यक – अनिरुद्ध सिंह

कैबिनेट मंत्री ने खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को किया सम्मानित शिमला 29 जून : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बच्चों के मानसिक एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
Translate »
error: Content is protected !!