टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं : जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार

by
 खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष : जयराम ठाकुर
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बल्ह के कंसा चौक और दरंग के तरयांबली में आयोजित भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए कहा कि टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता से कांग्रेस की सरकार को पांच वर्षों के लिए मौका दिया था लेकिन कांग्रेसियों से खुद ही अपनी सरकार नहीं संभाली जा रही। राज्यसभा की सीट भाजपा ने जीत ली और 6 विधायकों ने कांग्रेस की सरकार को अलविदा कह दिया। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है नहीं और इसी बात की पीढ़ा विक्रमादित्य सिंह को सताए जा रही है। सरकार के जाने में भाजपा का कोई रोल नहीं है। सरकार अपनी गलतियों और नाकामियों के कारण गिरने जा रही है। इससे पूर्व पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मंडी को जिस तरह से संबोधित किया उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया चुप रहे। आज दिन तक उन्होंने एक महिला के हुए अपमान को लेकर एक शब्द तक नहीं कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला को जिस तरह से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है उसका बदला अब मंडी की जनता लेगी। मंडी फिर से अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए उठ खड़ी होगी। इस बार कार्यकर्ता मिलकर ज़ोर लगाएं क्योंकि हमारा लक्ष्य तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि ये पन्नालाल सम्मेलन करने से कुछ नहीं होगा लेकिन मैं कहता हूं कि यही कार्यकर्ता आपका समीकरण बिगाड़ने वाले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने गालीगलौच करके मंडी के स्वाभिमान को ललकारा है और मंडी की भावनाओं को आहत करने का खामियाजा इनको जरूर मिलेगा। मैं कांग्रेस प्रत्याशी से पूछना चाहता हूं जब बल्ह एयरपोर्ट के लिए हमने एक हज़ार करोड़ का बजट रखा था उसे आपके मुख्यमंत्री कहीं और ले गए आप चुप क्यों रहे। शिवधाम का 200 करोड़ भी अपने जिला में ले गए तब भी आप कैबिनेट बैठक में चुप रहे। विभिन्न विभागों में पड़ा डेढ़ सौ करोड़ इन्होंने वापस मांगा तो आप और आपकी सांसद माता चुप क्यों रहे। पहली  कैबिनेट मीटिंग में जब एक हजार हमारे खोले संस्थान आपकी सरकार ने बंद किए तो आप क्यों खामोश रहे। इसका जवाब आपको देना ही पड़ेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 के नाम पर ठगने का प्रयास किया। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी महिलाओं को यह राशि देना शुरू नहीं हो सका है और न ही कांग्रेस की नीयत है 1500 रूपए देने की। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान झूठे फार्म भरवाए थे और आज जनता उस झूठ को भली भांति जान चुकी है। इस बार जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली। आपदा में केंद्र से 1800 करोड़ मिले और उसी पैसे को ये प्रभावितों में बांट रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का एक पैसा भी राहत में नहीं लगाया और झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये  हमारा सौभाग्य है कि हम अपनी आंखों से हमारे आदर्श भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनते देखा और आज हमसे नेतृत्व चुनने में भूल हुई तो कभी हमें माफी नहीं मिलेगी। अब तो देशभर में माहौल देख कांग्रेसी भी बोल रहे हैं आयेंगे तो मोदी ही। फिर हम ऐसी भूल कैसे करेंगे। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी, नाचन के विधायक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा भी उपस्थित रहे।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दरंग के तरयांबली में भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया और यहां कांग्रेस नेता कौल सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने बाद में मीडिया के सवालों पर कहा कि कौल सिंह इतने वरिष्ठ नेता रहे हैं कांग्रेस पार्टी के उनको  तो राजनीतिक मुद्दों पर चुनाव लडना चाहिए न कि किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने हमारी प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर बेमतलब की बातें कही हैं। उनको राजनीतिक मुद्दों पर ही बोलना चाहिए। अगर ऐसे ही बोलते रहे तो आपके चरित्र पर भी सवाल उठेंगे। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर भी तीखे हमले बोलते हुए कहा कि ये अब तक के सबसे खज्जल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। जो अब कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गए हैं और विधायकों के खिलाफ ही अनापशनाप बोलने के लिए जाने जाएंगे। उनको समझ लेना चाहिए कि ये विधायक भी आपकी तरह जीतकर आए हैं लेकिन आप संवैधानिक पद पर तो बैठ गए है लेकिन व्यवहार आप पार्टी अध्यक्ष की तरह कर रहे हैं। बेबुनियाद आरोप भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर लगा रहे हैं और जनता के बीच बड़े बेचारे बनते फिर रहे हैं। ये हालात आपकी वजह से ही पैदा हुए हैं। मुझे दोष देने का कोई फायदा नहीं।
इस मौके पर स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिना किसी भेदभाव के अपने पांच साल के कार्यकाल में काम किए थे लेकिन आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलना मुश्किल काम है। कांग्रेस आज हिमाचल की उस बहादुर बेटी का अपमान कर रही है जिसने महाराष्ट्र सरकार को गिरा गिरा था जब उद्धव ठाकरे ने उनका घर तोड़ दिया था। आज पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बेटी  कंगना रनौत के लिए कैसी कैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इन्हे शर्म आनी चाहिए। हद तो तब हो गई थी जब इस बेशर्म नेता ने मेरे बीमार होते ही अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कहा था कि पूर्ण चंद मरने वाला है आप उप चुनाव के लिए तैयार रहना। ईश्वर की कृपा से मैं स्वस्थ हो गया लेकिन मैं कहना चाहता हूं बीमारी किसको नहीं आती। ऐसी सोच वालों से आप भी चौंकने रहना। इस बार हमें ठाकुर जयराम जी और नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करना है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में भी हमारी सरकार होगी। आपके सब काम पहले की तरह होंगे जैसे हमारी पूर्व सरकार में होते थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित : जिला में कुल 66 मामले, 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही, 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े, 21 मामले खारिज

ऊना, 28 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर्सों की भर्ती में कोरोना वारियर्स को प्राथमिकता देगी सरकार -मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च कर रहे 1350 करोड़ रुपयेः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी और चमियाणा अस्पताल की फैक्लटी के साथ किया संवाद एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं यहां आईजीएमसी शिमला व अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिलिटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास के लिए एफसीए तथा एफआरए में बदलाव आवश्यक-विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा-बुर्जा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन निर्माणाधीन 32 संपर्क सड़कों में से 21 का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) जनवरी 15 :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह डॉ. जनक राज ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री से किया

एएम नाथ। चम्बा  :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से भेंट कर मणिमहेश यात्रा को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रसाद योजना में...
Translate »
error: Content is protected !!