टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by
धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीटूडीसी सुभाष गौतम ने बताया कि टेस्ट मैच के लिए दोनों की टीमें तीन मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी तथा चार मार्च से छह मार्च दोनों की टीमें अभ्यास करेंगी। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को टेस्ट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। एसीटूडीसी ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एचपीसीए के एचपीसीए प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
All reactions:

1

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन लोटस 2.0 : केजरीवाल सरकार के खिलाफ ‘साजिश, आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही – आतिशी मार्लेना

दिल्ली :   ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आमदी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ ‘साजिश’ रचने...
article-image
पंजाब

2 गैंगस्टर ग्रिफ्तार , 4 पिस्टल 30 बोर 6 मैगजीन बरामद : बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से संबंधित है दोनों आरोपी

मोगा : पंजाब पुलिस पंजाब को क्राइम मुक्त करने के लिए हर तरह के उपाए कर रही है और जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यायिक परिसर चंबा में आगामी 11 मई को लोक अदालत का आयोजन

एएम नाथ। चंबा :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा द्वारा आगामी 11 मई को न्यायिक परिसर चंबा में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में आपराधिक मामलों को छोड़कर अन्य न्यायिक...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी देव दत्त शर्मा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी सिटी होशियारपुर देव दत्त शर्मा ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के...
Translate »
error: Content is protected !!