टोकन मनी के तौर पर  6 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान   : मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : कुलदीप सिंह पठानिया 

by
मेला मैदान तथा मंच के विस्तार को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश
एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज बैली-  जियुन्ता गांव  के बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित  छिन्ज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में  मेले, उत्सवों और त्योहारों को  संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि  ऐसे आयोजन  मनोरंजन  के साथ  लोगों में सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ाते हैं ।
विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी  ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए की धन राशि देने की घोषणा की ।  उन्होंने  छिन्ज  मेला मैदान  तथा मंच के विस्तार को लेकर  टोकन मनी के तौर पर  6 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का ऐलान किया ।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को  जल्द प्राक्कलन   तैयार करने को कहा।  उन्होंने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का भी आनंद लिया । इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  चेला कृष्ण चंद, एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज,  अधीक्षण अभियंता  जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत  राजीव ठाकुर , खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार  सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन ने बुरांवाला में लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 252 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : संत निरंकारी चेरीटेबल फाऊंडेशन की ओर से बुरांवाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 252 युवाओं ने रक्तदान किया। फाऊंडेशन के संयोजक गुरमीत व सुशीला आरोड़ा ने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए जिला ऊना में तिथियां निर्धारित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट

ऊना, 3 जुलाई – जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? ..भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार

नई दिल्ली । देश की राजनीति में अचानक एक तंज़ीला बयान ऐसा भूकंप ले आया, जिसकी गूंज दिल्ली से लुधियाना और विदेश मंत्रालय से लेकर सोशल मीडिया तक सुनाई दे रही है। पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट प्रयास करें नेता प्रतिपक्ष: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नादौन के सेरा विश्राम गृह में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर द्वारा चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर दिए...
Translate »
error: Content is protected !!