ठेका एजेंसियों के भ्रष्टाचार पर सख्त होगी कार्रवाई : ओएसडी विजिलेंस के समक्ष ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उठाया वर्करों के आर्थिक शोषण का मुद्दा

by

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाईज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय ओएसडी विजिलेंस श्री ए. वेंकटेश से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 14 ठेका एजेंसियों के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार एवं वर्करों के आर्थिक शोषण से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय ओएसडी विजिलेंस को बताया कि 8 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ विजिलेंस विभाग ने कोऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर 14 ठेका एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन एजेंसियों पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों की सैलरी तथा पीएफ से कटे हुए पैसे का गबन किया और वर्करों का आर्थिक शोषण किया।
कमेटी ने बताया कि विजिलेंस कार्रवाई के बाद अब तक तीन ठेका एजेंसियों ने कर्मचारियों की सैलरी और पीएफ से काटी गई राशि वापस कर दी है, जबकि बाकी एजेंसियों द्वारा अभी तक वर्करों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है।
माननीय ओएसडी विजिलेंस ए. वेंकटेश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से प्रभावित वर्करों की सूची तथा सैलरी और पीएफ से काटी गई राशि का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा, ताकि संबंधित ठेका एजेंसियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय ओएसडी विजिलेंस का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं धन्यवाद किया।
प्रतिनिधिमंडल में कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार के अलावा वरिंदर बिष्ट, अवतार सिंह, धर्मवीर, सुखविंदर सिंह, विजय बहादुर, तरुण शर्मा, बलविंदर सिंह, सीता राम, गुरबचन चौधरी, गुरजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुलाजिम नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान।

गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा किया जाए….पससफ़ नेता। गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की गढ़शंकर यूनिट की हंगामी मीटिंग शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस मीटिंग में जत्थेबंदी...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने बीत ईलाके के सैतींस गावों में सैकड़ों ट्रैकटरों के साथ रोष रैली निकाली  किसान ट्रैकटर रैली दौरान कृषि कानून वापिस लेन की जोरदार मांग की गई और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई

किसान ट्रैकटर रैली को बीत ईलाके के सभी गावोंं में जोरदार सर्मथन मिला सैकड़ों युवा ट्रैकटर लेकर रैली में शामिल हुए गढ़शंकर: कृषि कानूनों के खिलाफ बीत ईलाके के समस्त संगठनों ने सैकड़ों ट्रैकटरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी निकायों के चुनाव के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम

एएम नाथ : हमीरपुर 05 मई। शहरी निकायों के चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमीरपुर में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव नंगल शहीदां में सडक़ का किया लोकार्पण : गांवों में सडक़ नेटवर्क को किया जा रहा है मजबूत

होशियारपुर, 28 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांव में सडक़ नेटवर्क मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लिंक सडक़ों के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!