डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

by

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल खजियार में गत दिनों एक स्पैनिश-पंजाबी दम्पति पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इस मामले में प्रदेश पुलिस, अमृतसर पुलिस स्टेशन से आने वाली जानकारी के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग अपनी सादगी और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हिमाचल में प्रत्येक वर्ष देश-विदेश के विभिन्न कोनों से पर्यटक घूमने आते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अतिथि देवो भवः की भावना से पर्यटकों का आतिथ्य सत्कार करते हैं। बता दें कि यह घटना 11 जून को पर्यटन नगरी खजियार की पार्किंग में हुई थी, जहां दो पक्षों के बीच हुई कहा-सुनी ने झगड़े का रूप ले लिया था। इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा पर्यटक दम्पति को हर प्रकार से सहयोग प्रदान किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के लिए चम्बा हॉस्पिटल पहुंचाया। दम्पति ने चिकित्सा जांच व मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों द्वारा समझौता किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी पदों के लिए आवेदन शुरू

चंडीगढ़ ; पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी (ग्रुप-ए) के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 तक ppsc.gov.in पर आवेदन कर...
article-image
पंजाब

218 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह मेडिकल कॉलेज व 300 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अलॉट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसी माह करेंगे निर्माण कार्य की शुरुआतः विधायक ब्रम शंकर जिंपा हर साल 100 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा दाखिला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

Cancer Awareness Camp in Bhugarni

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.27 : An early cancer detection and eye check-up medical camp, organised by M/S World Cancer Care (a UK-based charitable society) and sponsored by M/S Vardhman Threads Limited, Ludhiana/Hoshiarpur, concluded successfully in Bhugarni...
Translate »
error: Content is protected !!