डायलॉग अब पूरे हो चुके – ‘कंगना रनौत की स्क्रिप्ट खत्म, अब हो रही पैकअप की तैयारी : मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी प्रत्याशी का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा -विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ। हिमाचल की मंडी सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। मंडी में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपनी सियासी प्रतिद्वंद्वी कंगना रनौत पर निशाना साधा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी प्रत्याशी का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को कुछ डायलॉग बोलने के लिए कहे गए थे। वह डायलॉग अब पूरे हो चुके हैं।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भी खत्म हो चुकी है और अब उनकी पैकअप की तैयारी चल रही है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत अपनी हार को सामने देखकर पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव में कंगना रनौत की हार तय है।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत के उसे बयान पर कोई भी पलटवार किया, जिसमें कंगना रनौत ने उनके परिवार पर कुर्सी से चिपकने के आरोप लगाए थे. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुर्सी से चिपकना उनके खून में नहीं है।  लोकतंत्र में जनता ही कुर्सी पर बिठा सकती है. कंगना ने यह डायलॉग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं से ही बोलना सीखे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से प्रधानमंत्री के पद पर हैं और 400 पार का नारा देकर कुर्सी पर बैठना चाह रहे हैं।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कंगना रनौत का कोई विजन नहीं है।  वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करने में लगी हुई हैं। वे प्रधानमंत्री को कभी भगवान राम तो कभी भगवान विष्णु का अवतार बता रही हैं।  उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की सांसद बनने की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी. वह सिर्फ अंधभक्ति पर ही विश्वास करती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 31 मई (तारा) :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की ऐशिता शर्मा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर : मेरिट लिस्ट में हासिल की 12वीं रैंक

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। नूरपुर क्षेत्र के डन्नी गांव की रहने वाली ऐशिता शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की चुप्पी उठाती है सवाल”… जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप मुख्य सचिव विवाद पर गरमाई सियासत : सरकार पर हमलावर जयराम ठाकुर

बेनामी डील और नियम उल्लंघन के आरोपों पर जांच की मांग तेज एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में मुख्य सचिव (सीएस) से जुड़े विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!