डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

by

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता
होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से होशियारपुर का नाम प्रदेश भर में रोशन करने के लिए जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा को सम्मानित किया। सम्मान के तौर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को प्रशंसा पत्र व जिले के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की मानद सदस्यता दी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला रोजगार ब्यूरो में तैनात दोनों अधिकारियों ने असाधारण सेवाएं देते हुए जिला रोजगार ब्यूरो को न सिर्फ प्रदेश में अहम स्थान दिलाया है बल्कि जिले के अनेक जरुरतमंदों को रोजगार दिलवा कर उनका जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने जरुरतमंद महिलाओं को ई-रिक्शा देने, वुड इन-ले वर्क के कलाकारों के लिए आई.ई.सी गतिविधियां करवाने, नौ ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले आयोजित करने, दिव्यांगजन के लिए उड़ान नाम से विशेष रोजगार मेला आयोजित करने, डी.बी.ई.ई आनलाइन नाम से प्रदेश का पहला आनलाइन रोजगार एप शुरु करने, प्रोजैक्ट मिस्टर क्लीन जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम देने में अहम योगदान दिया है।
अपनीत रियात ने कहा कि रोजगार सृजन में प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा की दूरदर्शी सोच, ईमानदारी व समर्पण भावना अन्य सभी के लिए प्रेरणा ोत है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी पंजाब के नौजवानों के उत्थान के लिए इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस दौरान प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से की गई हौंसला आफजाई के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी पूर्ण समर्पण व लगन के साथ विभाग की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को निभाते रहेेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब सरकार को हाईकर्ट की कड़ी फटकार : इंटेलिजेंस फेलियर, पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे थे, साथियों को पकड़ लिया तो अमृतपाल कैसे फरार

चंडीगढ़ : ऑपरेशन अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी न होना पूरी तरह से इंटेलिजेंस...
article-image
पंजाब

खरगे-राहुल के सामने पायलट ने खोली पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी तस्वीर : पंजाब कांग्रेस में ‘50 अंडर 50’ फॉर्मूले की चर्चा तेज

खरगे के आवास पर राहुल गांधी और सचिन पायलट की मौजूदगी में बैठक; गुटबाजी, संगठन और 2027 की चुनावी रणनीति पर चर्चा नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस के भीतर संगठन...
article-image
पंजाब

श्री द्वारिका नाथ पाले दा मंदिर नई आबादी होशियारपुर का वार्षिक स्थापना दिवस 31 मई को

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : हो शियारपुर नई आबादी नजदीक ड्रामा स्टेज चौंक पर स्थित श्री द्वारिका नाथ पाले दा मंदिर यहां भगवान द्वारिका नाथ जी राधा रानी व रुक्मिणी के साथ साक्षात् रूप में...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
Translate »
error: Content is protected !!