डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने शुरू करवाया : शुगर मिल नवांशहर का 55वां सीजन

by

नवांशहर। मंगलवार को मिल द्वारा अपना साल 2022-23 के लिए 55वां पिराई सीजन शुरू किया गया है। जो मिल किसानों की हिस्सेदारी से बीते करीब 55-56 साल पहले शुरू की गई थी वह मिल अब सरकारी कर्ज के तले डूबती ही जा रही है। जिसके चलते लगातार मिल पर सरकार का कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। मिल द्वारा इस बार करीब 36 लाख क्विंटल गन्ना बाउंड किया गया है, जिसके लिए मिल प्रबंधन द्वारा नए पिराई सीजन की शुरूआत की गई है। इस नए पिराई सीजन की रस्मी शुरूआत विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से विधायक जय किशन रौड़ी की तरफ से की गई। उनके साथ नवांशहर से विधायक व बसपा नेता नछत्तर पाल, बलाचौर से विधायक संतोष कटारिया व नवांशहर से आप नेता ललित मोहन पाठक, मिल बोर्ड के चेयरमैन सोहन सिंह उप्पल भी मौजूद रहे। इस मौके पर नेता जय किशन रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां गन्ने की कीमतों में 20 रुपये बढ़ोतरी की गई है वहीं बहुत देर बाद यह पहली बार है कि मिल का नया पिराई सीजन किसानों की देनदारी के बिना शुरू हुआ है, जबकि इससे पहले सीजन शुरू होने से अंत तक किसानों की बीते सीजनों की देनदारियों में ही उलझे रहते थे। जबकि सरकार का यह प्रयास रहेगा कि मिल के चालू पिराई सीजन के दौरान किसानों को गन्ने की बनती कीमत जल्द से जल्द अदा करी जाए, ताकि किसानों को कीमत हासिल करने में कोई परेशानी न हो। इससे किसानों का रुझान गन्ने की फसल की तरफ बढ़ेगा, जिसके चलते किसान धान व गेहूं के फसली चक्कर से निकलेंगे। इस दौरान जहां डिप्टी स्पीकर रौड़ी की तरफ से पिराई की रस्मी शुरूआत करी गई वहीं पर सबसे पहली, दूसरी व तीसरी ट्राली गन्ना चीनी मिल में लेकर आने वाले किसान डघाम के जसविंदर सिंह, पठलावा के जसवंत सिंह व गोलेवाल के भूपिंदर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिल के जीएम सुरिंदर पाल, बोर्ड सदस्य हरीपाल सिंह जाडली, हरिंदर कौर, सरताज सिंह, चरनजीत सिंह, मोहिंदर सिंह लंगड़ोया, गुरसेवक सिंह, कशमीर सिंह, जगतार सिंह, बीबी सुरिंदर कौर, उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं हरप्रीत, नरिंदर सिंह के अलावा चौधरी हरबंस लाल, जोगिंदर सिंह महालों, बलदीप सिंह, विनोद पिंका, सरबजीत सिंह, रमन, हरपाल सिंह, पवित्तर सिंह, हरदीप सिंह, कुलविंदर सिंह सहित अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। पिराई सीजन की शुरुआत से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग डाले गए व सुख शांति की अरदास करी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

An session on Drug abuse &

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec 3 : Vardhman Yarns & Threads Ltd, Hoshiarpur in Collaboration with Punjab Police, Dist-Hoshiarpur has organized an session on “ Drug abuse & Crime Prevention and Awareness” in the factory premises of Vardhman...
article-image
पंजाब

डॉ. राज ने धुसी और कुक्कड़ां डैम की मरम्मत और बाढ़ राहत के लिए MPLAD फंड से 50 लाख रुपये आवंटित किए

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब में हाल ही में आई बाढ़—खासकर होशियारपुर संसदीय क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान को ध्यान में रखते हुए—आपदा प्रबंधन और पुनर्वास प्रयासों में योगदान देने के लिए एक सक्रिय...
article-image
पंजाब

लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर: जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चेयरमैन कम तथा जिला सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा सचिव कम सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों पर पीएलवी नरेंद्र कुमार पम्मा के नेतृत्व में विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
Translate »
error: Content is protected !!