डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम. भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र-I (2024-26 ) का परिणाम बहुत शानदार रहा I
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किये गए बी.एड. सत्र- I (2024-26) के परिणामों में डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर की छात्रा रजनी ने 88.66% अंक प्राप्त करके कॉलेज में प्रथम स्थान, हरप्रीत कौर ने 88% अंक प्राप्त करके कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रिया सिंह ने 87.77 % अंकों के साथ कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया I 96 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करके कॉलेज तथा अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया I इस प्रकार कॉलेज के बी.एड. सत्र-I का परिणाम 100% रहा I
छात्रों की इस शानदार प्राप्ति के लिए कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला, कॉलेज के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को इस बेहतरीन प्राप्ति के लिए बधाई दी I सचिव श्री. आर. एम. भल्ला ने भी छात्रों के सफल भविष्य के लिए कामना की I
प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला ने इस अवसर पर छात्रों तथा स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह सब अनुभवी अध्यापकों तथा छात्रों की कड़ी मेहनत का फल है जिसके कारण संभव हुए शत-प्रतिशत परिणामों द्वारा आज हमारा कॉलेज शैक्षिक व गैर-शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में निरंतर विकास कर रहा है I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में किया जा सकता है संपर्ककोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: एस.पी मेजर सिंह विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में करवाया गया जागरुकता सैमीनार अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8वां वेतन आयोग : नए साल से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; बेसिक सैलरी होगी ₹26,000!

सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल का अंत खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग  से जुड़ी एक बड़ी घोषणा जल्द हो सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार बेसिक...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ने पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों से की पूछताछ : लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को उलझाने

फरीदकोट : पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ढिल्लों के खिलाफ एक...
article-image
पंजाब

कार पर पेड़ की बड़ी टहनी टूट कर गिरी, चारों कार स्वार बाल बाल बचें

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव गढ़ी मट्टों के पास कार पर पेड़ की बड़ी टाहनी टूट कर गिर गई । जिसमें कार को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन कार में स्वर पति पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!