डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन व बचाव विषय पर आयोजित किया टेबल टाॅप अभ्यास :

by

ऊना, 6 जून – जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन व बचाव के विषय में एक टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस टेबल टॉप अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईआरटी से संबंधित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न तकनीकों तथा योजनाओं के विषय में क्रमवार चर्चा की गई।
आगामी 8 जून 2023 को हिमाचल प्रदेश सहित उना जिला के सभी पांचों उपमंडलों में भूस्खलन व बाढ़ की स्थिति को दर्शाते हुए आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसलटेंट मेजर जनरल सुधीर बाही (सेवानिवृत्त) ने वर्चुअल माध्यम से आपदा की विभिन्न परिस्थितियों बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा योजनाबद्ध तरीके से राहत कार्यों को अंजाम देने वारे विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिले भूस्खलन तथा अचानक आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 जून 2023 को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को हल्के में न लें तथा इस दौरान गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान के अलावा एनडीआरएफ के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजेएस वाई चरण तीन के अंतर्गत आनी विधान सभा में 26 सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत :

एएम नाथ। कुल्लू 21 नवम्बर। निरमंड के जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला के शुभारंभ पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सभी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को एक बार भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले कीजिए हम पंजाब को बदल देगें : जय राम ठाकुर

हिमाचल के बीत में लगने वाले ड्रग पार्क में निमिषा जिसकी सिफारिश करेगीं उसे नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगें निमषा ने चुनाव जीतने पर गढ़शंकर के विकास के लिए अपने विजन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!