पीएमजेएस वाई चरण तीन के अंतर्गत आनी विधान सभा में 26 सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत :

by
एएम नाथ। कुल्लू 21 नवम्बर। निरमंड के जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला के शुभारंभ पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सभी को बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी न आए इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं ।
उन्होंने अपने आज के दौरे के दौरान कई जगह विकास कार्यों को भी जांचा ।
उन्होंने कहा कि बूढ़ी दिवाली का आयोजन पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम है तथा इसका प्रसंग विष्णु के छठवें अवतार परशुराम द्वारा असुरों का संहार करने से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस मेले के स्तर को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गांव की परंपरा लामण गायन के लिए भी मशहूर है।
उन्होंने कहा कि पीएमजेएस वाई चरण तीन के अंतर्गत आनी विधान सभा में 26 सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है जिनमें 12 सड़कें निरमंड की शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इसके अंतर्गत में 23 सौ करोड़ की सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है तथा एक साल के ये अन्दर सारे कार्य पूरे करवाए जायेंगे। इसके अतिरिक्त नाबार्ड में 18 करोड़ के कार्य चले हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अमरुत 2 के तहत निरमंड की सीवरेज कनेक्टिविटी की स्कीम डालने के निर्देश दिए गए हैं तथा आगामी समय में एसटीपी प्लांट भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एन एच 305 चौड़ाकरण के लिए सैंज – कण्डू गाड़ के डबल लेन के लिए 17.5 करोड़ की डीपीआर का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। कण्डू गाड़ से आगे 4.5 किलो मीटर की जलोड़ी टनल का निर्माण के लिए भी डीपीआर बन रही
है। उन्होंने कहा कि निरमंड कालेज भवन का टेंडर हो गया है उन्होंने कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 21 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम ने स्वागत संबोधन किया। उपेन्द्र कांत मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला के होटल में मुंबई के पर्यटक की संदिग्ध मौत : पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

रात को भोजन के बाद कमरे में सोने गए थे पर्यटक, सुबह अचेत अवस्था में मिला शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा, पुलिस जांच जारी एएम नाथ। धर्मशाला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन भूस्खलन से बंद

एएम नाथ । सोलन। सोलन जिले में भारी वर्षा से नुकसान का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को दिन में 11 बजे चंडीगढ़-शिमला फोरलेन जय हिंद पेट्रोल पंप धर्मपुर के नजदीक कसौली...
Translate »
error: Content is protected !!