डीसी,एसडीएम,एसएसपी और एसएचओ को सख्त आदेश : भ्रष्टाचार पर रखें कड़ी नजर

by
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हो गई. अब इसका असर पंजाब में दिखना लाजिमी है. पंजाब में हलचल बढ़ गई है. भगवंत मान अब दिल्ली की हार से सबक लेते दिख रहे हैं. वह पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार एक्शन मोड में है. सभी जिलों के डीसी , एसडीएम, एसएसपी और एसएचओ को सख्त आदेश दिए गए हैं. उन्होंने आदेश है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर रखें. इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं. यहआदेश सीधे भगवंत मान के दफ्तर से आए हैं. भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए यह राज्य सरकार की ओर से उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दरअसल, पंजाब सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी है कि अगर वे अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का मूल्यांकन जनता और स्थानीय विधायकों से लिया जाएगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास सही दिशा में हो रहे हैं और अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
पंजाब सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम भ्रष्टाचार पर काबू पाने और सरकार के कामकाजी माहौल को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस कदम का उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना और पंजाब को एक स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना है।
इससे पहले भी पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने वाट्सऐप नंबर 9501200200 जारी किया था, ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें. सरकारी आंकड़े दावा करते हैं कि इसके बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. इस नंबर के जारी होने के बाद सरकार को भ्रष्टाचार के कई मामले मिले और जांच के बाद गिरफ्तारियां भी हुईं. जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों से लेकर आईएएस अधिकारियों तक पर शिकंजा कसा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रैक्टर ट्रॉली कर की टक्कर : एयरबैग तो खुल गया फिर भी नहीं बची जान, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

श्री मुक्तसर साहिब :  मलोट रोड पर रविवार की रात सवा दस बजे एक पराली की गांठों से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिस कारण कार चालक की...
article-image
पंजाब

डॉ. रणजीत सिंह ने जिला परिवार कल्याण अधिकारी का पदभार संभाला

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पदोन्नति उपरान्त डॉ. रणजीत सिंह ने आज सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में जिला परिवार कल्याण अधिकारी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी, अमित शाह-राजनाथ हो गए खड़े : क्या कह दिया था ऐसा राहुल गाँधी ने

 नई दिल्ली  :  लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष और सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने अपने करीब...
article-image
पंजाब

रोपड़ को 16.38 करोड़ की लागत से मिलेगा नया पुल, सरहिंद नहर पर निर्माण शुरू

111.24 मीटर लंबे हाई लेवल स्टील ब्रिज से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों को मिलेगी राहत रोपड़  : पंजाब सरकार ने रोपड़ शहर को बड़ी सौगात देते हुए सरहिंद...
Translate »
error: Content is protected !!