डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा : करीब ढाई घंटे तक लोगों के साथ की विस्तृत बैठक, राहत कार्यों के बारे में लोगों के साथ की चर्चा

by
एएम नाथ।  शिमला (रामपुर) 04 अगस्त – समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के साथ जमीन पर बैठ कर ही समीक्षा बैठक की। स्थानीय लोगों द्वारा बैठने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी। करीब दोपहर डेढ़ बजे उक्त समीक्षा बैठक आरंभ हुई और शाम चार बजे तक चली।
इस समीक्षा बैठक में एक-एक प्रभावित से नुकसान का ब्यौरा लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद मिलने वाली सहायता राशि, राशन किट और अन्य घोषणाओं के लाभार्थियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई जिसके बाद लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है।
इस दौरान राजस्व विभाग के फील्ड स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने हर प्रभावित के नुकसान की रिपोर्ट उसी समय लोगों के सामने तैयार करवाई ताकि प्रभावितों को मिलने वाली सहायता में किसी भी प्रकार की कोई देरी न हो।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि त्रासदी के प्रभावितों के साथ बैठकर राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई है। इस दौरान फील्ड के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लोगों को मिलने वाली सहायता के बारे में लाभार्थियों की सूची बनाई गई। वहीं प्रभावितों को क्या-क्या नुक्सान झेलना पड़ा है। इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान कानून व्यवस्था को भी पूरी बनाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य कर रही टीम केे कार्य में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए इस दृष्टि से कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम निशांत तोमर सहित संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, फील्ड स्टाफ, स्थानीय पंचायत के जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*प्रभावित घरों से समान रेस्क्यू कार्य शुरू*
त्रासदी की चपेट में आए हुए घरों में मौजूद सामान को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन का कार्य कर रही टीम ने प्रभावित लोगों के घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लोग अपने रिश्तेदारों के पास ठहरे हुए है। ऐसे में जो जो समान बचा हुआ है। उसे रेस्क्यू कर रहे है।
-०-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बच्चे को पीटने का आरोप

एएम नाथ। चम्बा : विकास खंड मैहला के सुनारा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर स्कूल के बच्चे को पीटने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में खाई में गिरी कार : JBT टीचर की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

एएम नाथ। शिमला : मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में करसोग में कार हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है. जेबीटी टीचर प्रेम लाल अपनी पत्नी के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Boyfriend की गर्दन काट कर – थैले में डाल साथ ले गई प्रेमिका, फिर 2 किलोमीटर दूर जाकर फेंका सिर…… बताया क्यों बेरहमी से मारा

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 19 साल के युवक सोनू की हत्या का रहस्य उजागर...
Translate »
error: Content is protected !!