डीसी ने अणु में की अग्निवीर भर्ती की तैयारियों की समीक्षा : सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और कालेज परिसर का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिए निर्देश

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित होने वाली भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), डिग्री कालेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अणु ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर का निरीक्षण करके भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा पहुंचेंगे। इनके अलावा भर्ती रैली के लिए कई सैन्य अधिकारी और उनकी पूरी टीम भी यहां होगी। सेना की भर्ती टीम और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उपायुक्त ने साई, डिग्री कालेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। भर्ती स्थल और इसके आस-पास पेयजल, शौचालय, बिजली, परिवहन तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से होनी चाहिए।
उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों से कहा कि वे आयोजन स्थल और इसके आस-पास किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के बारे में सहायक आयुक्त, एसडीएम, साई और डिग्री कालेज के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जा सके।
इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने रैली के लिए निर्धारित आवश्यक प्रबंधों एवं सुविधाओं का ब्यौरा साझा करते हुए प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम संजीत सिंह, साई के उपनिदेशक मनोज अवती, डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल, उपप्रधानाचार्य डॉ. शशि शर्मा, प्राध्यापक संजय कानूनगो और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान : जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान ऊना, 21 जुलाई – जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

600 से अधिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी : यूनियन उठा रही भर्ती और पदोन्नति की मांग

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे लेकर जहां एक ओर सराहना हो रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!