डीसी ने किया नवनिर्मित टांडा अस्पताल सराय भवन का निरीक्षण : डीसी डॉ. निपुण जिंदल बोले… टांडा में मरीजों-तीमारदारों को न्यूनतम दामों में जल्द मिलेगी रहने-खाने की सुविधा

by

धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा का सराय भवन बन कर तैयार है। लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन बहुत जल्द जनता के उपयोग के लिए सौंपा जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज टांडा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और इसके कार्यान्वयन को लेकर अधिकारियों संग आवश्यक बैठक की।
जिलाधीश ने बताया कि टांडा अस्पताल का सराय भवन बनकर तैयार है और अगस्त माह तक इसे मरीजों-तीमारदारों के उपयोग के लिए शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके चालू होने पर टांडा अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सीएसआर के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाया है। वहीं एमपीलैड से भी इस सराय के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई गई है।
*रेडक्रॉस करेगी सराय का संचालन*
डीसी ने बताया कि जिले में रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को लेकर कईं महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टांडा सराय भवन का संचालन रेडक्रॉस के माध्यम हो, इसकी अनुमति सरकार से मिल गई है। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी और रोगी कल्याण समिति मिलकर इस सराय को चलाएंगे। उन्होंने बताया कि सराय भवन में मरीजों और तीमारदारों के लिए न्यूनतम दामों में रहने और अच्छा भोजन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएगें।
*56 बेड की होगी सुविधा*
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि टांडा अस्पताल सराय भवन में मरीजों और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए 56 बेड की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल प्रदेश के विभिन्न जिलों को सेवाएं प्रदान करता है, लिहाजा यहां लोगों की आमद ज्यादा है। उन्होंने बताया कि आईपीडी तथा डे-केयर के रोगियों और उनके तीमारदारों को यहां पर रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
*यह रहे उपस्थित*
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानू अवस्थी सहित जिला तथा अस्पताल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 जनवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विभिन्न संपर्क सड़क का करेंगे भूमि पूजन एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 और 13 जनवरी को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 10 जनवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के लिए बुलाया 71 साल की अमेरिकी महिला को लुधियाना …फिर कर दी हत्या : जानिए क्यों

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में रुह को कंपा देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली 71 साल की एनआरआई महिला ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय से प्यार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। तैनात का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ(नागरिक) अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!