डीसी ने किया पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूनी का निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलूनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षण के तौर तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच भी की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने तथा बच्चों को समझाने के आसान तौर तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे रोजाना विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से संबंधित कॉपियों की विस्तृत जांच करें तथा हिंदी में अंग्रेजी व विषयों में स्पेलिंग का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को हिंदी व अंग्रेजी विषय से संबंधित रोजाना एक नया शब्द अवश्य सिखाएं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के भवन व खेल मैदान का भी जायजा लिया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बलबीर सिंह, ओएसडी उमाकांत, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : महोत्सव के लिए आर.एस. बाली ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा – *माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख

आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता* रोहित भदसाली।  अंब(ऊना), 28 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए : डॉ. महिंदर अंगार

दूसरी कक्षा में नक्श राणा , तीसरी में निहारिका और चतुर्थ में रघुवीर रहे प्रथम गढ़शंकर। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मजारी में विभिन्न कक्षाओं के नतीजे घोषित करने दौरान अजोजित समागम में डॉक्टर महिंदर अंगार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
article-image
पंजाब

संदिग्ध व्यक्ति को ड्रग मनी के रूप में ₹10 हजार के साथ पकड़ा

अमृतसर : जिले 20 अप्रैल 2024 को, बीएसएफ खुफिया विंग ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर जिले के एक सीमावर्ती गांव में एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन चलाया।...
Translate »
error: Content is protected !!