डीसी मुकेश रेपसवाल ने उदयपुर में डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चंबा के उदयपुर में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि के स्थल का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को वन अधिकार अधिनियम एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि इस डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने में यह कदम मील का पत्थर सिद्ध होगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थल की भौगोलिक स्थिति पहुँच मार्ग, जल निकासी, और निर्माण संभावनाओं का भी विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना से जुड़ी सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर सरकार को भेजी जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर आरंभ किया जा सके।


इस अवसर पर एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र ठाकुर, ओएसडी शिक्षा उमाकांत और प्रधान ग्राम पंचायत उदयपुर ओंकार सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2.72 करोड़ से निर्मित धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क प्रगति पर: केवल सिंह पठानिया

पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सरकार की प्राथमिकता लदवाड़ा, अनसुई तथा लांझनी पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश* शाहपुर, 27 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर फायरिंग मामला : पूर्व एमएलए बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, उगले कई राज : 4 शूटरों की हुई पहचान

एएम नाथ । बिलासपुर l पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार में से एक शूटर सागर पुत्र कुलदीप को दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को : देवेंद्र चंदेल

ऊना, 12 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व...
Translate »
error: Content is protected !!