*हिमाचल सरकार की दूरदर्शी पहल : एनसीसी के माइक्रोलाइट विमान की भुंतर में सफल लैंडिंग*

by
एएम नाथ। कुल्लू, 18 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश एनसीसी कैडेट्स सपना, अब हकीकत बनने के साथ साथ गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन है। जब वन-एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू को आवंटित SW-80 वायरस माइक्रोलाइट विमान ने पहली बार कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे (भुंतर एयरपोर्ट) में सफल ट्रायल लैंडिंग की।
पहाड़ी और जटिल हवाई मार्ग में इस उड़ान का संचालन किसी उपलब्धि से कम नहीं था। यह न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि एनसीसी कैडेट्स के धैर्य, समर्पण और टीम भावना की भी जीती-जागती मिसाल बनी।
जब विमान ने भुंतर की हवाई पट्टी को छुआ, तो उपस्थित एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों के चेहरों पर गौरव और उत्साह की चमक थी। वर्षों से जिस उड़ान प्रशिक्षण की प्रतीक्षा थी, वह अब हिमाचल की धरती पर साकार होगा।
उपायुक्त कुल्लू, तोरुल रवीश ने इसे जिला के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि “भुंतर एयरपोर्ट पर एनसीसी हैंगर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और SW-80 की सफल लैंडिंग कुल्लू के लिए एक नई दिशा और पहचान बनेगी।” इस उड़ान के पीछे कई लोगों की अथक मेहनत और दूरदर्शी सोच है।
विंग कमांडर कुणाल शर्मा, कमांडिंग ऑफिसर, वन-एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, ने बताया कि यह विमान पहले पटियाला में स्थित था, क्योंकि कुल्लू में हैंगर उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उड़ान ग्रुप कैप्टन ए. भारद्वाज, कमांडिंग ऑफिसर, 3 पंजाब एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, पटियाला के नेतृत्व में पूरी की गई है।
उन्होंने शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से शेष औपचारिकताओं को शीघ्र हस्ताक्षरित करने का आग्रह किया, ताकि एनसीसी कैडेट्स को अब यहीं कुल्लू में उड़ान प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
*हिमाचल सरकार की दूरदर्शी पहल*
कुल्लू में बन रहा अत्याधुनिक एनसीसी एयर हैंगर इस उपलब्धि की नींव है। इस परियोजना पर लगभग 1 करोड़ 91 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। जिसमें से हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये, और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 66 लाख रुपये का योगदान दिया है।
यह सुविधा हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह की पहली हवाई एनसीसी प्रशिक्षण सुविधा होगी। इससे पहले कैडेट्स को प्रशिक्षण के लिए पटियाला जान
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी : चुनाव आयोग ने 7 पंचायत सचिव और 2 इंस्पेक्टर निलंबित, जांच के आदेश

हिमाचल के भरमौर व निहरी ब्लॉक में जांच के आदेश एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तैयारियों के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने पर नौ पंचायत अधिकारियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक : पठानिया

सिहुंता में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत: सिटी केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन एएम नाथ। चुवाड़ी : सिहुंता क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब यहां सिटी केयर मल्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने वाले सीनियर ED ऑफिसर का तबादला

जालंधर: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को नोटिस भेजने वाले जालंधर में तैनात ईडी के जॉइंट डायरेक्टर रवि तिवारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) ने मनाया द्वितीय संस्थान दिवस : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बत्तौर मुख्यातिथ की शिरकत -मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

ट्रिपल आईटी का नाम विश्व मानिचित्र पटल पर अंकित करने के लिए सभी करें सहयोग – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 3 अक्तूबर – भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान ऊना का द्वितीय संस्थान दिवस मंगलवार को कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!