डीसी समेत मंडी जिले के 5 अधिकारी, 1 संस्था : आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे – मुख्यमंत्री 13 अक्तूबर को शिमला में करेंगे सम्मानित

by
डीसी अरिंदम चौधरी को टीम लीडर के रूप में शानदार कार्य के लिए सम्मानित करेंगे सीएम
मंडी, 12 अक्तूबर। आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी मंडी समेत जिले के 5 अधिकारी राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे। इसके साथ ही सामाजिक संस्था श्रेणी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास मंडी के क्षेत्रीय सचिव को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 अक्तूबर को शिमला में आपदा प्रबंधन-समर्थ अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में इन सभी को सम्मानित करेंगे। डीसी अरिंदम चौधरी को आपदा के समय में मंडी जिले में उम्दा टीम लीडर के रूप में शानदार कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में डीसी मंडी के अलावा जिले के बालीचौकी उपमंडल के एसडीएम मोहन शर्मा, तहसीलदार नितेश ठाकुर तथा बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओपी भाटिया तथा राधा स्वामी सत्संग ब्यास मंडी के क्षेत्रीय सचिव चेत राम कौंडल शामिल हैं।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि मानसून में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा के समय में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशारूप डीसी अरिंदम चौधरी की अगुवाई में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों की सुरक्षा और उन्हें राहत देने के लिए बहुत हिम्मत और जज्बे से काम किया है। सामाजिक संस्थाओं ने भी इसमें बहुत सहयोग किया। अपने कर्तव्य का उत्कृष्टता से पालन करने और आपदा प्रबंधन में बेहतर कार्य के लिए प्रदेश सरकार ऐसे अधिकारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने जा रही है। इससे जनसुरक्षा के लिए जी-जान से काम करने वालों को और प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रशासन की पहल कदमी से जनता को मिला संबल, सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर बढ़ा भरोसा
बता दें, मंडी जिले में मानसून में भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई थी। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए, जानमाल की बहुत हानि हुई। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से काम किया, जिससे जनता को संबल मिला और उनका सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर भरोसा बढ़ा। डीसी अरिंदम चौधरी ने उम्दा टीम लीडर के तौर पर शानदार कार्य करते हुए न केवल खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अनेक जगह पैदल दौरा किया बल्कि सीएम की घोषणा के अनुरूप लोगों को बड़ी हुई राहत राशि के वितरण में भी फौरी पहल की।
वहीं, भीषण बारिश और बाढ़ से बालीचौकी उपमंडल में बहुत विकट परिस्थिति बन गई थी। अनेक जगह रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे लोगों तक पहुंचना कठिन हो गया था। ऐसी ही एक घटना में बालीचौकी के खोलानाल में बादल फटने के कारण उस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था । ऐसे समय में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था लेकिन एसडीएम मोहन शर्मा, तहसीलदार नितेश ठाकुर तथा बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर ने एनडीआरएफ की टीम के साथ 25 किलोमीटर कठिन पैदल यात्रा कर खोलानाल पहुंच कर 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालने तथा उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाने के ऑपरेशन को हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया था।
वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी ने आपदा के समय में राहत शिविरों में भोजन तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रबंध के साथ साथ जिले में प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित कर बड़े पैमाने पर लोगों की मदद की। इसमें सचिव ओपी भाटिया का बड़ा महत्वपूर्ण रोल रहा।
आपदा की घड़ी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास संस्था ने जिला प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया । संस्था द्वारा जहां प्रभावित लोगों के लिए नगवांई में अपने भवन में ठहरने व खाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, वहीं अनेक राहत शिविरों में खाना भी उपलब्ध करवाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाला : बीजेपी नेताओं का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर- सीएम सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर। कंगना रनौत के बीफ मामले में कांग्रेस बयानों की चुनाव आयोग में शिकायत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीफ मामले में किसी ने कहा है कि गाय का मांस खाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तथा SSP मण्डी के कार्यालयों का देई कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एक्सपोजर विजिट करवाया :

मंडी 7 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी,सदर, मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना सदर मंडी के पर्यवेक्षक वृत्त टारना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी की बारहवीं कक्षा की कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में आयोजित की गई इन्ट्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता : खेलों को जिंदगी का हिस्सा बनाएं – डॉ. खुशवंत सिंह

छात्र वर्ग में अंतिम वर्ष और छात्रा वर्ग में द्वितीय वर्ष की टीमें रही विजयी एएम नाथ। शिमला : सुंदरनगर, 29 अगस्त : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!