डेढ़ किलो अफीम के साथ 5 गिरफ्तार – कार से ले जाकर बेचने का था प्लान

by
मोगा : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां मेहिना बस स्टैंड में एक कार से 5 लोगों को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को पुलिस ने ये जानकारी दी है। डीएसपी डी लाभदीप सिंह बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को टिप मिली थी कि मोगा के मेहिना बस स्टैंड के पास एक कार है, जिसमें 5 लोग बड़ी मात्रा में अफीम के साथ सवार हैं. वे इसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पांचों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनके पास से अफीम भी जब्त कर लिया.
पुलिस ने किया मामला दर्ज  :  पांचों पर मेहिना थाना में NDPS के तहत केस दर्ज कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम त्रिलोक सिंह, पाल सिंह ,गुरप्रीत सिंह, जगनदीप सिंह, जतिंदर सिंह हैं. इनमें केवल जगनदीप सिंह पर पहले से एक मामला दर्ज है. शुक्रवार को पांचों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जायेगा ताकि आगे जांच में और भी खुलासा हो सके।
दो दिन पहले भी भारी मात्रा बरामद हुआ था ड्रग्स ;  बताते चलें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि दो दिन पहले ही अमृतसर पुलिस 3 ड्रग तस्करों को पकड़ने में कामयाब रही है. इसके अलावा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाई गई 4 किलो हेरोइन और एक 9 एमएम पिस्तौल भी जब्त की गई थी. बता दें कि पंजाब में पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में...
article-image
पंजाब

कार्गिल दिवस पर जीओजी टीम ने किया पौदारोपणा

गढ़शंकर। कार्गिल विजय दिवस के अवसर पर सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हैबोवाल में जीओजी दुारा समागम का आयोजन कर बच्चों की कार्गिल की विजय गाथा की जानकारी प्रदान की और इस दौरान शहीदों की...
Translate »
error: Content is protected !!