डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना : 20 गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला

by

रोहित जसवाल।  सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में विशेष फास्ट ट्रैक पॉक्सो अदालत ने डेढ़ साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कनिका चावला की अदालत ने दोषी लकी कुमार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

मामला वर्ष 2022 में बद्दी का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ बद्दी में रहती थी। 30 अक्टूबर 2022 को दोपहर करीब दो बजे आरोपी बच्ची को घर के कमरे के पास से छत पर ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की मां उसे तलाशते हुए छत पर पहुंची तो बच्ची फर्श पर रोती हुई मिली। उस समय आरोपी भी उसके पास खड़ा था।

20 गवाहों के बयान से साबित हुआ मामला

घटना के बाद बच्ची के माता-पिता ने महिला पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी के तहत मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई कृष्णा देवी ने मामले की जांच की।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। गवाहों के बयानों और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

मामले की पैरवी लोक अभियोजक सोलन चंदर कुमार नेगी ने की। दोषी लकी कुमार कांगड़ा जिले के देहरा का निवासी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को लेकर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने किया मंथन : डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन आयोजित*

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 अगस्त। डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में आयोजित प्रथम राज्य-स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में नवाचार के साथ उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए गहन मंथन किया तथा नए उपचारों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली

इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना आरम्भ करने की घोषणा शिमला :  स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल से मिला हिमाचल पेंशनर संघ

बैजनाथ, 4 जनवरी : हिमाचल पेंशनर संघ ब्लॉक बैजनाथ अध्यक्ष रमेश चड्ढा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पुलिस ने जयराम को बताया सीएम , मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत – नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस ने इसमें संशोधन किया

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत देखने को मिली है. मंडी पुलिस ने ताजा नोटिफिकेश के बवाल हुआ है। यहां पर नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!