डॉक्टर ने मांगी 25 लाख की रंगदारी : जान से मारने की धमकी भी दी, केस दर्ज

by

लुधियाना : पंजाब के माल रोड स्थित अरोड़ा न्यूरो अस्पताल में काम कर चुके एक पूर्व डॉक्टर ने अस्पताल के दो डॉक्टरों से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मन्नू भार्गव के खिलाफ धारा 308(2), 351(2) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

अरोड़ा न्यूरो सेंटर की संचालक डॉ. नीलम अरोड़ा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मन्नू भार्गव कुछ समय पहले उनके अस्पताल में काम करता था. लेकिन उसकी हरकतें और काम के प्रति लापरवाह रवैया देखकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया. इसके बाद भार्गव लगातार परेशान करने वाली हरकतें करने लगा और अलग-अलग आरोप लगाता रहा.

25 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी

डॉ. नीलम और डॉ. निहारिका अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि डॉक्टर भार्गव अब उनसे 25 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा है. रुपये न देने पर उसने अस्पताल बंद करवाने और दोनों की जान लेने की धमकी भी दी है. धमकियों के कारण डॉक्टर काफी समय से डरे हुए और मानसिक रूप से परेशान हैं ।

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ओ.पी. अरोड़ा ने बताया कि आरोपी भार्गव ने उनके अस्पताल में लगभग डेढ़ महीना काम किया था. उसके व्यवहार और अनैतिक गतिविधियों पर ध्यान देने के बाद उसे नौकरी से हटाया गया था. इसके बाद वह लगातार झूठी शिकायतें कर रहा था और स्टाफ व डॉक्टरों को धमका रहा था. स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने की कार्रवाई, जांच जारी :  शिकायत के बाद ACP डिटेक्टिव-2 की देखरेख में जांच की गई और आरोप सही पाए गए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर, 17 सितम्बर: आज भारतीय जनता पार्टी के गढ़शंकर  मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय दाना मंडी गढ़शंकर में  एक संक्षिप्त समागम आयोजित...
article-image
पंजाब

1800 कॉंस्टेबलों, 300 सब इंस्पेक्टरों और 710 माल पटवारी की होगी भर्ती : पंजाब कैबिनेट का फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट ने राज्य में हर साल 1,800 कांस्टेबलों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। सोमवार को हुई पंजाब कैबिनेट की सोमवार को बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक...
article-image
पंजाब

इग्नू’ में जुलाई 2025 सत्र हेतु नव-प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

‘ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू स्टडी सेंटर 2216 होशियारपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल कालिया ने सूचित किया कि जुलाई 2025 सत्र में नव-प्रवेश लेने हेतु इग्नू की वैबसाइट के...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई : प्रणव किरपाल बोले- आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!