डॉ. अर्चना ठाकुर बनीं ओएनजीसी की स्वतंत्र निदेशक, तीन वर्ष का कार्यकाल

by

ओएनजीसी के बोर्ड में पहुंचीं हिमाचल की पहली महिला

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना ठाकुर को भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) में तीन वर्ष के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। इस प्रतिष्ठित पद पर मनोनीत होने वाली वह पहली हिमाचली महिला बताई जा रही हैं।
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घागस क्षेत्र से संबंध रखने वाली डॉ. अर्चना ठाकुर वर्तमान में अपने परिवार के साथ कुल्लू में रहती हैं। सैनिक परिवार की पृष्ठभूमि से आने वाली डॉ. ठाकुर की स्कूली और कॉलेज की शिक्षा शिमला में हुई। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 1999 में राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
डॉ. अर्चना ठाकुर वर्तमान में हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं। इससे पहले वह प्रदेश भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की कमान दो बार संभाल चुकी हैं। राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ उनका शैक्षणिक, प्रशासनिक और समाजसेवा के क्षेत्र में करीब दो दशकों का अनुभव रहा है।
महिलाओं के सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई है। विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली डॉ. ठाकुर की ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशक पद पर नियुक्ति को हिमाचल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
उनकी नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में नेतृत्व और जिम्मेदारी के नए अवसरों का संदेश गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।यहां चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश की राजनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में पोषण जागरूकता शिविर के जरिए महिलाओं को किया जागरूक

रोहित भदसाली।  ऊना 20 सितम्बर :  समेकित बाल विकास परियोजना हरोली में पोषण माह के तहत खंड स्तरीय पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस पोषण जागरूकता शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की राज्यपाल से भेंट

एएम नाथ। शिमला :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को 14 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!