डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम की निदेशक मण्डल की 52वीं बैठक आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा राज्य के अल्पसंख्यकों व दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने और विस्तार करने के लिए रियायती दरों पर ऋण प्रदान किया जाता है, जिसके लिए पारिवारिक आय सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया। पहले यह आय सीमा ग्रामीण क्षेत्रों में 98 हजार रुपये तथा शहरी क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये थी। यह निर्णय आज यहां स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयाजित निगम की 52वीं निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अल्पसंख्यकों एवं दिव्यांगों के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों एवं दिव्यांगों के कल्याण के लिए एवं उनको स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार उन्हें विभिन्न सुविधाएं प्रदान करती है। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान अल्पसंख्यकों को 1296.95 लाख रुपये का ऋण तथा दिव्यांगजनों को इसी अवधि में 540.83 लाख रुपये का ऋण निगम द्वारा रियायती ब्याज दर पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में भी अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने और उन्हें रियायती दर पर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम द्वारा छोटे व्यवसायों, परिवहन सेवाओं, दुकानों, पार्लर एवं कृषि आदि क्षेत्रों में व्यवसाय के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान किया जाता है। 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के अल्पसंख्यकों को 20 लाख रुपये तक छः प्रतिशत और 20 से 30 लाख रुपये तक 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दिव्यांगों को पांच लाख रुपये तक 6 प्रतिशत, 10 लाख रुपये तक 7 प्रतिशत तथा 10 लाख रुपये से अधिक के ऋण पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। दिव्यांग महिलाओं के लिए ब्याज दर पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के अल्पसंख्यकों और दिव्यांगों को व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए तीन प्रतिशत की दर पर ऋण प्रदान किया जाता है।
डॉ. शांडिल ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेशभर में नियमित अंतराल में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर प्रदेश के अल्पसंख्यकों एवं दिव्यांगजनों को हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा उनके कल्याण के दृष्टिगत उठाए जा रहे कदमों से अवगत करवाया जाना चाहिए। जिन स्थानों में अल्पसंख्यक ज्यादा बसते हैैं या फिर दिव्यांग अधिक है ऐसे स्थानों पर निगम द्वारा विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जा सके।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और नई मांगों को स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के सचिव आशीष सिंहमार, निगम के प्रबन्ध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास गंधर्वा राठौर और निगम के निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोेग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह : स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

करसोग  : करसोग में 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोेग में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग नरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आरोपी महिला पंजाब से काबू

एएम नाथ : मलेरकोटला /धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जल्दी जल्दी में आए थे मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री का चम्बा दौरा राजनैतिक दौरा बनकर रह गया : पवन नैय्यर

आनन फानन में अपनी गारंटीयों की घोषणाएं कर रहे सीएम एएम नाथ। चम्बा चम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने हाल ही में चम्बा जिले के मुख्यमंत्री के दौरे पर कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएमडी के 150 वर्ष पूरे : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शिमला केंद्र की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र में, जो 1875 में स्थापित कुछ शुरुआती केंद्रों में से एक था, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (एमओएस) जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!