ड्रोन के जरिए पंजाब में बड़ी मात्रा में हथियार और नशे पहुंचाए जा रहे हैं : वड़िंग

by

राजा वड़िंग ने राहुल शर्मा के परिवार से मिलकर जताया दुख

लुधियाना के सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

लुधियाना, 29 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना के मशहूर पंडित छोले कुलचे वाले के मालिक के बेटे राहुल शर्मा के परिवार से मुलाकात की। कुछ दिन पहले शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मौके पर राजा वड़िंग प्रेम नगर स्थित उनके घर पहुंचे और राहुल के पिता कुलदीप शर्मा से दुख साझा करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, वड़िंग ने कहा कि परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। उन्होंने बताया कि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने पुष्टि की कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन हत्या के पीछे क्या कारण था, यह अभी पता नहीं चला है। उन्होंने दोबारा पुलिस कमिश्नर को फोन किया, लेकिन वह बैठक में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में उन्हें जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान मृतक की उम्र महज 34 वर्ष होने और माता-पिता का इकलौता बेटा होने का जिक्र करते हुए, वड़िंग ने कहा कि आखिर इस घटना के पीछे क्या कारण था? युवक की हत्या क्यों की गई? न कोई दुश्मनी थी और न ही कोई विवाद। ऐसी घटना पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।” उन्होंने इस घटना के साथ-साथ राज्य की समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब में हथियारों की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि ऐसा लगता है जैसे सड़क किनारे रेहड़ियों पर बिकने वाले सेब की तरह हथियार भी आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौर में भी हालात आज जितने चिंताजनक नहीं थे। उस समय पंजाब में आज के मुकाबले इतने अवैध हथियार नहीं थे और एके-47 मिलना आसान नहीं था। आज युवाओं से सुनने को मिलता है कि अगर कोई एके-47 खरीदना चाहे, तो वह खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात ऐसे बन गए हैं कि ड्रोन के जरिए बड़ी मात्रा में हथियार और नशे की सप्लाई की जा रही है।

इस मौके पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव पवन दीवान, जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़, पूर्व विधायक कुलदीप वैद, सिमरनजीत सिंह बैंस, राजा वड़िंग के ओएसडी जगसीर सिद्धू, निर्मल कैड़ा, मनिंदर पाल गुलियानी, रोहित पाहवा, कुलबीर नीटा, बृज मोहन शर्मा, दीपक हंस, हरभगत ग्रेवाल, जसविंदर सिंह ओस्साहन और वरुण शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए निदेशालय का गठन

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य सरकार ने शिमला में भर्ती निदेशालय हिमाचल प्रदेश की स्थापना की अधिसूचना जारी की है। यह निदेशालय एक नोडल विभाग...
article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

होशियारपुर, 27 जून: डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!