*ढलियारा के गाँव सूरजपुर में नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय जनता को किया समर्पित : *विधायक कमलेश ठाकुर ने किया शुभारंभ*

by
*ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और मौके पर किया समाधान*
एएम नाथ। देहरा , 3 अक्टूबर ;  विधायक कमलेश ठाकुर ने ढलियारा के गाँव सूरजपुर में आज नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया।
इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यालय के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के लोगों को अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्हें आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध होंगी। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता और सुविधा को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसी के साथ ही क्षेत्र के लोगों की अरसे से चली आ रही पटवार वृत्त की मांग पूरी हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सुविधा और विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। सूरजपुर में पटवार वृत्त कार्यालय की स्थापना इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाएगा।
इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने गाँव में उपस्थित लोगों की समस्याएँ भी सुनीं और कई जनहित मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया और साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा।
कार्यक्रम में एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार कर्म चंद कालिया ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने इस सुविधा को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
All reactions:

Dpro Kangra

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पीआईए लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस

कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत विधानसभा नूरपुर की पंचायत सुलयाली के वार्ड नंबर छह कछालू मां चतड़ी माता मंदिर के पास एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई रिस्क एरिया में सभी 196 बच्चों को , 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई : डॉ नागराज पवार

कुल्लू :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ नागराज पवार ने आज यहां बताया कि कुल्लू जिला में आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर आज 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई ।उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं गद्दार नहीं हूं, जल्द भारत लौटेंगी और पति नसरुल्लाह भी साथ : अंजू

नई दिल्ली :  भारत से पाकिस्तान गईं अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं और भारत से बहुत प्यार करती हैं. वीडियो में अंजू कहती हैं...
Translate »
error: Content is protected !!