जिला चम्बा की 319 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी

by

26, 28 व 30 मई को क्रमशः 118, 116 और 85 पंचायतों में होगा मतदान

मतदान द्वारा सभी पात्र मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बने भागीदार : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। ​​चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु जिला चम्बा के सभी सात विकास खण्डों की 319 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 26 मई को जिला चम्बा की कुल 118 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें विकास खंड चम्बा की 16, भरमौर की 16, तीसा की 19, मैहला की 17, पांगी की 10, सलूणी की 16 और भटियात की 24 पंचायतें शामिल हैं। मतदान के प्रथम चरण में विकास खण्ड चम्बा की रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई व राजनगर, विकास खण्ड भरमौर की कुगती, हड़सर, तुन्दाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी व होली पंचायतों, विकास खण्ड तीसा की सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ व भंजराडू पंचायतों, विकास खण्ड मैहला की अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा व किलोड़ पंचायतों, विकास खण्ड पांगी की सुराल, करयास, किलाड़-1, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर व रेई पंचायतों, विकास खण्ड सलूणी की खड़जोता, भडेला, लनोट, खरल, ठाकरी-मट्टी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सिमनी, भसुआ, किहार, किलोड़, हडला व नड़ल पंचायतों तथा विकास खण्ड भटियात की गोला, काथला, धुलारा, हटली, खरगट, सुरपड़ा, टुण्डी, जोलना, मनहुता, परसियारा, कुडनू, मलूण्डा, गाहर, काहरी, बलेरा, तारागढ़, सुदली, जियुन्ता, चूहन, मेल, शेरपुर, रुलियाणी, औसल व पधरोटू ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न होगा।
मुकेश रेपसवाल ने आगे बताया कि द्वितीय चरण का मतदान 28 मई को निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिला चम्बा में कुल 116 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिसमें विकास खंड चम्बा की 16, भरमौर की 15, तीसा की 18, मैहला की 18, पांगी की 9, सलूणी की 16 और भटियात की 24 पंचायतें शामिल हैं। मतदान के द्वितीय चरण में विकास खण्ड चम्बा की प्रौथा, हरिपुर, द्रमण, झुलाड़ा, प्राहनवी, पल्यूर, घघरौता, बरौर, द्रड्डा, चीलबंगला, सरू, औड़ा, हमल, चंडी, भड़ोह व कियाणी पंचायतों, विकास खण्ड भरमौर की प्रंघाला, चोबिया, खणी, संचुई, भरमौर, चन्हाौता, ग्रीमा, बजोल, दियोल, कुठेहड़, लामू, रूणुकोठी, औरा, सिंयूर व गरोला पंचायतों, विकास खण्ड तीसा की देहग्रां, तीसा-1, चरड़ा, भराड़ा, चरोड़ी, भलोड़ी, झज्जाकोठी, हरतवास, बोंदेड़ी, सत्यास, देवीकोठी, बैरागढ़, बिहाली, सन्तेवा चिल्ली, बघेईगढ़, भावला, कोहाल व थल्ली पंचायतों, विकास खण्ड मैहला की गुवाड़, उटीप, वाट, रजेरा, बैली, बख्तपुर, कोलका, जटकरी, चड़ी, डुलाड़ा, धिमला, तागी, गैहरा, छतराड़ी, खुन्देल, प्रीणा, कलमला व बन्दला पंचायतों, विकास खण्ड पांगी की धरवास, लुज, हुडान भटोरी, किलाड़, फिंडरू, कुमार, मिंधल, शूण व पुर्थी पंचायतों, विकास खण्ड सलूणी की हिमगिरी, डियूर, पिछला-डियूर, सियुला, पुखरी, गवालू, दिघाई, बाड़का, सेरी, ब्याणा, ओहरा, सनूह, सलूणी, भान्दल, बांगल व भुनाड़ पंचायतों तथा विकास खण्ड भटियात की बलाना, थुलेल, मोतला, रजैं, गरनोटा, जसूर, रायपुर, मोरठू, खनोड़ा, जन्द्रोग, जतरुण, कथेट, खडेडा, होबार, गडाना, तुनुहट्टी, ढलोग, नैनीखड्ड, मोरनू, समलेउ, टप्पर, मनोला, बाथरी व मलूड़ा ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तृतीय व अंतिम चरण का मतदान 30 मई को 85 पंचायतों में होगा, जिसमें विकास खंड चम्बा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं। मतदान के तृतीय चरण में विकास खण्ड चम्बा की पधर साहो, सरोल, उदयपुर, दुलाहर, मसरूंड, कुरैणा, जडेरा, सुंगल, चनेड़, पन्जोह, भनोता, साच, पुखरी, रूपणी व राजपुरा पंचायतों, विकास खण्ड तीसा की थनेईकोठी, तीसा-2, गड़फरी, करेरी, बन्नतर, कुठेड़बुदोड़ा, पधर, जुनास, गुवाड़ी, शिरी, डौरी, जुंगरा, नेरा, देहरोग, कल्हेल व चोली पंचायतों, विकास खण्ड मैहला की मैहलोह, घलूण, कुम्हारका, जांघी, गागला, मंगला, कुपाहड़ा, भड़ियाँ, मैहला, गुराड़, दाड़वीं, लोथल, ब्रेही, लेच, राड़ी, गाण व कुनेड़ पंचायतों, विकास खण्ड सलूणी की पंजेई, डांड, कंधवारा, द्रेकड़ी, लिग्गा, भलेई, खरोठी, सालवां, मांझली, सुंडला, कंगेड़, संघणी, सूरी व ब्रंगाल पंचायतों तथा विकास खण्ड भटियात की छलाडा, ककरोटी, सिहुन्ता, कामला, समोट, टिक्करी, बनेट, धरुं, बिन्ना, साडल, तुरकड़ा, परछोड़, अवांह, कुड्डी, घटासनी, ककीरा कस्बा, चलामा, ककीरा जरेई, बैली, उधराल, नगाली, देवीदेहरा व बगढार ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं विशेष कर युवा वर्ग से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने सोमवार देर रात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका : सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस गए लौट

अमृतसर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जन सेवाओं को प्रभावी एवं सुलभ बनाने और सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में हिमाचल बना देश का नंबर वन राज्य: मुख्यमंत्री

हिम परिवार पोर्टल हो रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एकीकृत: मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन : कविता, भाषण, गीत तथा नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का महत्व बताया

बीबीएन,16 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के महिला प्रकोष्ठ ने महिला सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के खुले मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मंच सभी...
Translate »
error: Content is protected !!