तकनीकी शिक्षा मंत्री ने काठगढ़ महादेव की पूजा-अर्चना के साथ किया ‘इंदौरा उत्सव’ का शुभारंभ

by
चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, उत्सव का पहला दिन रहा पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम
एएम नाथ।  इंदौरा, 18 दिसंबर। दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ वीरवार को नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने ऐतिहासिक काठगढ़ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री का शॉल,टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक अजय महाजन तथा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विधायक मलेंद्र राजन तथा इंदौरा विधानसभा वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी को भव्य उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्सवों के बिना जीवन नीरस और अधूरा होता है। उत्सव न केवल हमारे जीवन को सजीव बनाते हैं, बल्कि हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से भी जोड़ते हैं।मेले व उत्सव हमारे समाज को गतिशील बनाते हैं और जो समाज गतिशील होता है वही प्रगति करता है। ऐसे आयोजनों से लोक कला, रीति- रिवाजों और परंपराओं को संजीवनी मिलती है, वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच भी प्राप्त होता है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान निरंतर प्रभावी हो रहा है। मुख्यमंत्री का नारा “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” आज प्रदेशभर में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा उत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय एकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसे खतरनाक नशे को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से इस उत्सव का आयोजन किया गया है। इंदौरा क्षेत्र के युवा अत्यंत प्रतिभावान हैं और उनकी प्रतिभा को इंदौरा उत्सव के माध्यम से प्रभावी मंच प्रदान किया जा रहा है।
इससे पूर्व, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया।
*पहाड़ी-पंजाबी गानों पर झूमे लोग*
इंदौरा उत्सव के पहले दिन पहाड़ी एवं पंजाबी गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और लोग नाचने पर विवश हो गए। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण मालटू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया, इंदौरा पंचायत प्रधान भूपाल कटोच, हिमुडा निदेशक जतिंदर चंदेल, एसपी कुलभूषण वर्मा, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के नए एसडीएम चेतन चौहान : 7 एचएएस अधिकारियों के तबादले और तैनातियां

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात एचएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए बढ़ी खबर : दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट मार्क्स को फाइनल मान सकते

नई दिल्ली : शिक्षा के क्षेत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह घोषणाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौसी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध : ब्लैक मेल कर दो लाख रुपये की की मांग, रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर की वायरल की वीडियो

 जौनपुर  : रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को आजमगढ़ निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद ब्लैक मेल करते हुए दो लाख रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!