तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बल्कि एक आध्यात्मिक स्थल : कुलदीप सिंह पठानिया

by

तपोवन विधानसभा परिसर पर्यटकों के लिए खुला

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोलने की घोषणा की। धौलाधार की गोद में स्थित इस रमणीय परिसर को जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में आम जन के भ्रमण हेतु खोल दिया गया।


इस अवसर पर श्री पठानिया ने कहा कि तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है, बल्कि चिन्मयानंद स्वामी के तपोस्थल के निकट होने के कारण यह स्थान आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थित विधान भवन एक आधुनिक स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है और यहां से धौलाधार एवं मैक्लोडगंज के अद्भुत दृश्य भी देखे जा सकते हैं।


अब पर्यटक निर्धारित शुल्क पर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, विधान भवन और दर्शक दीर्घा का अवलोकन कर सकेंगे।

इससे प्राप्त धनराशि परिसर के रखरखाव में उपयोग की जाएगी। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा के लिए परिसर के समीप मोबाइल फूड वैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।


कार्यक्रम में विधानसभा सचिव श्री यशपाल शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी, धर्मशाला होटलियर एसोसिएशन, नगर निगम पार्षद और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने “हिम ईरा” के औषधीय उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जो उन्नति संकुल स्तरीय संघ द्वारा लगाई गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 7 HAS अफसरों के तबादले : ओशीन शर्मा सहित 4 अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश

दीक्षित राणा एसी कम तहसीलदार चंबा होंगे एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में सात एचएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत, कई अधिकारियों को नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही, डाकिए के कमरे से 800 लोगों की डाक बरामद

कॉल लेटर, आधार-पैन कार्ड और एटीएम कार्ड दो महीने तक कमरे में दबाए, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई के बेड पर भाभी के साथ संबंध बनाती थी बहन : एक दिन उसके भाई और मां को पता चल गया, फिर जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था

यमुनानगर :   ​ ननंद और भाभी में बहुत कम पटती है। यह बात अक्सर अक्सर आपने सुनी होगी।  लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा केस सामने आया है। जहां ननंद और भाभी में...
Translate »
error: Content is protected !!