तरनतारन उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, करनबीर सिंह बुर्ज को टिकट

by

तरनतारन : पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने करनबीर सिंह बुर्ज को उम्मीदवार बनाया. कांग्रेस ने शनिवार (4 अक्टूबर) को उनके नाम की घोषणा की. यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई थी।

इसके बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया. पंजाब कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उम्मीदवार घोषित किए जाने पर करनबीर सिंह बुर्ज को बधाई दी. पंजाब कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में दावा किया कि पार्टी इस उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करने के लिए तैयार है.

अभी तक उपचुनाव का ऐलान नहीं :  चुनाव आयोग ने अभी तक इस सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप ने जीत हासिल की थी. अकाली दल दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर ही थी।

आप ने हरमीत सिंह संधू को दिया टिकट :  तारीख की घोषणा से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कर ली है. इससे पहले शुक्रवार (3 अक्टूबर) को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस सीट पर पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार बनाया. हरमीत तीन बार विधायक रह चुके हैं।

बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार?

भारतीय जनता पार्टी ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

42 डिग्री तक पंजाब में पहुंचा पारा : अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया

पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सूबे में तापमान ने अप्रैल में ही पुराने कई रिकार्ड तोड़े हैं। प्रदेश में दिन में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है क्योंकि तापमान...
article-image
पंजाब

बादल परिवार ने अकाली दल को पारिवारिक पार्टी बना दिया : बलतेज पन्नू

सिख संस्थाओं के कामकाज को लेकर उठाए सवाल, आनंदपुर साहिब सराय विवाद पर मांगे जवाब चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को बादल परिवार पर निशाना साधते हुए...
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बिस्त दोआब नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई मनजीत लाल ने बताया कि यह शव इब्राहिमपुर के पास सेफन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
Translate »
error: Content is protected !!