तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

by

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर कौर 30,558 वोट वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही। अकाली दल-वारिस पंजाब के मनदीप सिंह खालसा 19,420 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे । कांग्रेस के करणवीर सिंह 15,078 वोट चौथे नंबर पर आए तो भाजपा के हरजीत सिंह संधू 6,239 वोट लेकर पांचवें नंबर पर आए ।

आम आदमी पार्टी की जीत ने साबित कर दिया कि विपक्षी दलों के लिए 2027 की लड़ाई इतनी आसान नहीं है जितना विपक्षी दल समझ रहे है । हालांकि आप की जीत में यहां सबसे बड़ा फैक्टर सत्ता पर काबिज होना रहा। उधर पंजाब में 9 साल से राजनीतिक हाशिए पर पड़ी अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर पंजाब में कमबैक का अलार्म बजा दिया है। खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे की वजह से उनकी हार मानी जा रही है। अमृतपाल की पार्टी के लिए भी यह संकेत है कि 2027 का विधानसभा चुनाव उनके लिए आसान राह नहीं होगी।
इस उपचुनाव में सबसे बड़ी चिंता कांग्रेस के लिए है, जो दो अकाली दल होने के बावजूद भी चौथे नंबर पर रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीसरी बार टिकट मिलने पर रौड़ी ने माता शीतला देवी मंदिर में टेका माथा : अड्डा झुंगियां में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर लोगों से किया संवाद

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए लगातार तीसरी बार हलका गढ़शंकर से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अड्डा झुंगियां स्थित माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

फागू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन का उद्घाटन  रोहित जसवाल। शिमला ;  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के फागू में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित...
article-image
पंजाब

बरसात के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में टीमें बनाकर किए जा रहे हैं राहत कार्य: DC कोमल मित्तल

चोअ से गाद निकालने, नालों के जीर्णाोधार, प्राकृतिक नालों को रेत की बोरियों से बांधने व रास्तों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से सभी...
article-image
पंजाब

2 KG हेरोइन और 3 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से नशीला पदार्थ और हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2...
Translate »
error: Content is protected !!