तलवंडी भलवा इकाई का इकबाल सिंह को प्रधान ,अंग्रेज़ सिंह को एससी मज़दूर विंग का प्रधान, महिला विंग का जसबीर कौर को प्रधान किया नियुक्त

by

तलवंडी भलवा : किसान मज़दूर यूनियन के सुखजीत सिंह हरदो झंडे के दिशा-निर्देशों पर गांव तलवंडी भलवा की इकाई का गठन किया गया। गांव वासियों की सहमति के साथ तलवंडी भलवा की इकाई का इकबाल सिंह को प्रधान ,अंग्रेज़ सिंह को एससी मज़दूर विंग का प्रधान, महिला विंग का जसबीर कौर को प्रधान और हरजीत कौर को वाइस प्रधान बनाया गया।
इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे नरेंद्र पाल सिंह भंगू ने कहा हमारी मुख्य मांगें एमएसपी गारंटी कानून को लागू करवाना, बिजली के 2025 के संशोधन बिल को रद्द करवाना , चिप वाले मीटर लगाने बंद करने , किसानों की फसलों के खराब होने का मुआवज़ा देने ,फसलों की जल्दी गिरदावरी कर हुए नुकसान का मुआवजा देने आदि है। उन्हीनों कहा की सरकार को बता दिया गया है कि जल्दी सभी मांगों को माना जाए और तुरंत किसानों की फसलों के खराब होने का मुआवज़ा दिया जाए अन्यथा हमारी यूनियन की ओर से कड़ा संघर्ष करते हुए विशाल धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान जिला अमृतसर, जनरल सेक्रेटरी जेएस रंधावा, अजनाला प्रधान कुलविंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान तरसेम सिंह भालूवाली, सरजीत सिंह वीला प्रधान आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन में पुस्तकों के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में पंजाबी विभाग की प्रोफेसर डॉ. बलवीर कौर द्वारा जीवन में पुस्तकों के महत्व पर कॉलेज के कन्वेंशन हॉल में विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के ज़ीरो बिजली बिल के बाद अब हॉस्पिटल के बिल भी ज़ीरो – डॉ. बलबीर सिंह

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में हेल्थ कार्ड सेंटर्स का उद्घाटन किया…..*कहा, चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के तहत अमीर से गरीब तक एक जैसा इलाज पटियाला, 24 जनवरी:  पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर...
Translate »
error: Content is protected !!