तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

by

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

ये दोनों एक पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे, जिससे इस साजिश के पीछे सीमा-पार के मजबूत संबंधों का खुलासा हुआ है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर के गांव रणीके के निवासी दो भाइयों आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से आईईडी और मोबाइल फोन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों एक पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे, जिससे इस साजिश के पीछे सीमा-पार के मजबूत संबंधों का खुलासा होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्ति सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भावना को भंग करने के उद्देश्य से क्षेत्र में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमें इनसे पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनके हैंडलरों की पहचान की जा सके और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण की स्पेशल सेल की टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से आईईडी बरामद की। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल न बांटने के संबंध में सरकार और विभाग के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष किया रोष प्रदर्शन

‘ मावां धियां सत्कारयोग योजना ‘ का काम सरकार करवाना चाहती है तो आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल फोन तुरंत दें : लखविंदर कौर नवांशहर नवांशहर। आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) जिला शहीद...
article-image
पंजाब

फर्जी PCS अधिकारी बताकर शादी कराने का आरोप : AAP नेता की शिकायत पर पत्नी समेत 6 के खिलाफ केस

फतेहगढ़ साहिब में अमरिंदर सिंह मंडोफल ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप; पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद...
article-image
पंजाब

यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख : पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन...
Translate »
error: Content is protected !!