तीन जंगली सांभरों ने माहिलपुर शहर में मचाया उत्पात : दुकान में लगे शीशे से टकरा कर हुआ घायल

by
माहिलपुर , 27 नवंबर  : बीती रात तीन जंगली सांभर रास्ता भटक कर माहिलपुर शहर में रिहायशी इलाके में घुस गए जिसके चलते शहर के लोगों में इन्हें देखने की उत्सुकता पैदा हो गई।
जंगली सांभर की शहर में आने की जानकारी वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को लोगों ने 8 बजे दी तो करीब अढ़ाई घंटे बाद पहुंचे वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारियों ने इन सांभरों को पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक निकलकर चंडीगढ़ रोड की एक दुकान में लगे धान को तोड़कर अंदर चला गया जिसे पकड़ने के दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया।
इस दौरान वाइल्ड लाइफ विभाग के वनरेंज अधिकारी राजपाल संधू ने कर्मचारियों की सहायता से दुकान में घुसे एक सांभर को करीब दो घंटे की मशक्त के बाद काबू किया और उसे जंगल में छोड़ने के लिए भेज दिया। दुकानदार सचिन शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान का 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है उसने वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों से दूकान में हुए नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संपत्तियों की ई-नीलामी से भगवंत मान सरकार ने कमाए 2060 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। पंजाब सरकार समावेशी विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता और सरकार...
article-image
पंजाब

उम्मीदवारों पर सहमति बन गई : जल्द होगी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा – सुखबीर सिंह बादल

सरदूलगढ़  , 29 मार्च :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सरदूलगढ़ में कहा कि लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल 13 सीटें जीतेगा और उम्मीदवारों की सहमति बन गई...
article-image
पंजाब , समाचार

30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में फरार सहायक श्रम आयुक्त विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़ /दलजीत अजनोहा  :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत पिछले तीन महीनों से फरार हरप्रीत सिंह, पीसीएस, सहायक श्रम आयुक्त, होशियारपुर को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में...
article-image
पंजाब

भवन के वास्तु दोष आर्थिक संकट के कारक होते हैं-डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : हमारे जीवन में घटित होने वाली अच्छी एवं बुरी घटनाओं के पीछे हमारे भवन की वास्तु का प्रभाव होता है ।भवन की वास्तु अच्छी तो जीवन में मंगल ही मंगल और...
Translate »
error: Content is protected !!