तीन महीने से नक्शे-एनओसी लंबित, गढ़शंकर नगर परिषद में लोग परेशान : राइट टू सर्विस एक्ट पर उठे सवाल; पूर्व विधायक गोल्डी ने मांगी जांच, ईओ बोले जेई की कमी से रुका था काम

by

गढ़शंकर, 31 अगस्त।गढ़शंकर नगर परिषद में भवनों के नक्शे और एनओसी से संबंधित कई फाइलें पिछले करीब तीन महीनों से लंबित होने के कारण शहरवासियों और आर्किटेक्टों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों का कहना है कि आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बावजूद उनकी फाइलों का समय पर निपटारा नहीं हो रहा। इससे कई लोगों के निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों के अनुसार, वे अपनी फाइलों की स्थिति जानने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारी के उपलब्ध नहीं होने या अन्य प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। कुछ आवेदकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे अधिकारियों के खिलाफ खुलकर शिकायत करने से भी बच रहे हैं।

आर्किटेक्ट भी परेशान,

आर्किटेक्टों का कहना है कि वे अपने क्लाइंट्स के नक्शे और जरूरी दस्तावेज नियमानुसार जमा करवा रहे हैं, लेकिन फाइलों के निपटारे में देरी के कारण उन्हें लगातार क्लाइंट्स के फोन आ रहे हैं। आर्किटेक्टों का कहना है कि यदि किसी फाइल में कोई कमी या आपत्ति है तो उसे स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि समय रहते उसे दूर किया जा सके।

निर्माण कार्य प्रभावित

नक्शे और एनओसी लंबित रहने से कई लोगों के निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने मजदूरों, मिस्त्रियों और निर्माण सामग्री की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा। लोगों ने जिला प्रशासन से लंबित फाइलों की स्थिति की जांच कर जल्द निपटारा करवाने की मांग की है।

गोल्डी ने सरकार पर साधा निशाना

गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

गोल्डी ने कहा कि रिहायशी और कमर्शियल भवनों के नक्शे पास करवाने के लिए लोगों ने आवेदन किए हुए हैं, लेकिन कई फाइलें करीब तीन महीने से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सरकारी सेवाओं के समयबद्ध निपटारे पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने नगर परिषद में अधिकारियों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थायी अधिकारियों की कमी का असर शहर के कामकाज पर पड़ रहा है। गोल्डी ने पिछले तीन महीनों से लंबित एनओसी और भवन नक्शों की फाइलों का रिकॉर्ड जांचने तथा देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

ईओ मदन सिंह बोले—जेई नहीं होने से प्रभावित हुआ काम

गढ़शंकर नगर परिषद के ईओ मदन सिंह ने कहा कि नगर परिषद में लंबे समय से जूनियर इंजीनियर  उपलब्ध नहीं था। इसी वजह से भवनों के नक्शों से संबंधित काम प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि अब नया जूनियर इंजीनियर आ गया है और जल्द ही लंबित नक्शों को पास करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ईओ ने कहा कि लंबित फाइलों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा जैसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों को होना पड़ता है शर्मसार : भगवंत मान

बठिंडा :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा दोनों सरकारों को ऐसी हिंसक घटनाओं...
article-image
पंजाब

CM ऑफिस में करप्शन के दावों पर पंजाब पुलिस और ED आमने-सामने! दस्तावेजों के लिए दूसरा रिमाइंडर, ED अधिकारी को 3 सितंबर को पंजाब पुलिस मुख्यालय बुलाया

AAP ने मांगा पूरा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, BJP ने उठाए ‘रेट कार्ड’ से ट्रांसफर-पोस्टिंग के सवाल चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के दावों को लेकर पंजाब पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम मामले में 81.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़, 31 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम थाना ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अनधिकृत सिम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में युवकों के साथ मारपीट मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली, मास्टरमाइंड का लगाया जा रहा पता : एएसपी एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के सुराड़ा मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के पास युवकों से मारपीट...
Translate »
error: Content is protected !!