तीन हिंदू युवकों का पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपहरण

by
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों की हत्या कर देंगे।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में अपहरण की यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, जब तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोंग में ‘चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)’ के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए। बाद में इन डकैतों के सरगना आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी किया और अहमदपुर लामा थाने के पुलिस अधिकारी राणा रमजान को चेतावनी दी कि वह कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें, वरना वे (डकैत) न केवल अपहृत हिंदू युवकों की ”हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे।”
वीडियो में जंजीर में बंधे नजर आ रहे हिंदू युवक प्रशासन से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहे हैं।
पिछले साल रहीम यार खान जिले के कच्चा क्षेत्र में डकैतों द्वारा दो पुलिस वाहनों पर किये गये हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गये थे और सात घायल हो गये थे। दक्षिणी पंजाब प्रांत और सिंध प्रांत के मैदानों के कच्चा क्षेत्र में डकैतों का इतना दबदबा है कि कई अभियानों के बाद भी पंजाब पुलिस क्षेत्र से उन्हें खदेड़ नहीं पायी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12वीं का परिणाम : जसमीत कौर 84.7 फीसदी  अंक प्राप्त कर डीएवी कॉलेजीएट स्कूल में प्रथम

डीएवी कॉलेजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए 12वीं आर्ट्स पहले सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेजीएट स्कूल  गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी...
article-image
पंजाब

Dr. Kamaljeet Singh, Founder of

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/May 24 : In an exclusive conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Dr. Kamaljeet Singh, Founder and Chairman of Green Planet, shared his inspiring vision and dynamic role as the General Secretary of...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया

गढ़शंकर, 26 दिसम्बर:  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में श्री दिलदार सिंह मुख्याध्यापक और श्रीमती परविंदर कौर के नेतृत्व में छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए “वीर बाल दिवस” ​​मनाया गया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!