तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

by

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक स्थानीय मछुआरे ने देखी और पुलिस को इंफॉर्म किया। पुलिस ने इस घटना के पीछे आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पूरे रायगढ़ जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही समुद्र किनारे के सभी इलाकों की की नाकेबंदी कर दी गई है। मौके पर एंटी टेरर स्क्वॉड ( ATS) भी पहुंच गई है। टीम आतंकी साजिश के एंगल से इसकी जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट को रस्सी के सहारे किनारे खींचा और उसे जब्त कर लिया। बोट पर एक काले रंग का बड़ा सा बॉक्स था, जिसमें तीन AK-47 और गोलियां बरामद हुई हैं। गोलियां ब्लू और रेड कलर के छोटे-छोटे बॉक्स में रखी गइ थीं। पुलिस के मुताबिक, मुंबई से यह इलाका करीब 190 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने बताया कि जिस बॉक्स में हथियार रखे हुए थे, उस पर अंग्रेजी में नेप्च्यून मरीटाइम सिक्योरिटी लिखा हुआ है। यह कंपनी ब्रिटेन की बताई जा रही है। पुलिस कंपनी के अधिकारियों से इसकी जानकारी जुटा रही है।
इसके अलावा भारदखोल में एक लाइफबोट भी मिली है। यह हरिहरेश्वर तट से करीब 32 किलोमीटर दूर है। दोनों इलाके रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका के अंदर आते हैं। ATS चीफ विनीत अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये आतंकी साजिश भी हो सकती है। नाव दूसरे देश का है या नहीं और इसका उद्देश्य क्या था, हम इसकी भी जांच करेंगे।
रायगढ़ के तट पर पहले भी संदिग्ध गतिविधियां होती रहीं हैं। कहा जाता है कि 1993 ब्लास्ट से पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के निर्देश पर यहीं के शेखाडी तट पर ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए RDX उतारे गए थे। 26/11 में कसाब समेत 10 आतंकी भी रायगढ़ के समुद्र को क्रॉस करके मुंबई पहुंचे थे। यह भी थ्योरी सामने आई थी कि कसाब और उसकी टीम ने यहीं अपनी एक नाव बदली थी। करीब 13 साल पहले यानी 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब लश्कर-ए-तैय्यबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते ही यहां आए थे। इनमें से 9 मारे गए थे, जबकि सिर्फ अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। 21 नवंबर 2012 को कसाब को फांसी पर लटका दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजरा (माहिलपुर) ने सीबीएसई क्लस्टर इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रथम रनर-अप स्थान प्राप्त किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल, टूटोमाजरा की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-18 फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रथम रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। यह टूर्नामेंट ओ.पी.एस. मॉडर्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ली 7 घंटे की मैराथन मीटिंग, हर पहलू पर गहन मंथन : राजस्व मामलों के निपटारे में ना हो लेट लतीफी – उपायुक्त

मंडी में जनवरी में 3309 राजस्व मामलों का समाधान मंडी, 8 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में राजस्व मामलों के निपटारे में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी...
article-image
पंजाब

जनरल वर्ग को फिर झटका : 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटाईं

चंडीगढ़ : पंजाब में एक जुलाई से हर बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटा दी हैं। जिसके बाद जनरल कैटेगरी के सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भारी बारिश से कई सड़कें बंद, PWD ने कुछ घंटों में किया बहाल; मानसून में 29.22 करोड़ का नुकसान

एएम नाथ।   हमीरपुर, 19 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं।...
Translate »
error: Content is protected !!