तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

by
एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक घंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे शनिवार दोपहर बाद पेश आया हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीये लोगों की मदद से तीन लोगों में से एक घायल को बाहर निकाला।
जिसे  तीसा अस्पताल में भर्ती किया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालात को देखते हुए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया हुआ है।वहीं दो मृतकों के शवों को पुलिस ने आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क मार्ग पर HP57 60-35 बौलेरो कैंपर चांजू बेघईगढ़ सड़क मार्ग बोलेरो कैंपर हादसे की ​शिकार हो गई है।
हादसे में दो की मोके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिस उपचार के लिए चंबा मेडिलक कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान  सलीम पुत्र राजवली निवासी जुरी पोस्ट ऑफिस चरड़ा जिला चंबा, अली पुत्र गुलाम हुसैन गांव जुरी चरड़ा जिला चंबा, वहीं घायल की पहचान सुरूमु पुत्र हसन दीन निवासी जुरी डाकघर चरड़ा  जिला चंबा के रूप में हुई है। खबर की पुष्टि एसपी चंबा अ​भिषेक यादव ने की हुई है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेना से परामर्श किए बिना ही की युद्ध विराम की केंद्र सरकार ने कर दी घोषणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

मुख्यमंत्री ने जय हिंद सभा में किया वीर सैनिकों को सम्मानित और शहीदों को दी श्रद्धांजलि एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में सन्...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों की आपसी लड़ाई में सीएम बेबस, बचकाने, शर्मनाक और हास्यास्पद तर्क दे रहे सीएम : जयराम ठाकुर

सब कुछ जानते हुए अंजान बनने का नाटक कर रहे हैं मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन में सहारा पेंशन देने की बजाय मृत घोषित कर पेंशन रोकी जा रही है निराशा से भरा और दूरदर्शिता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार एक माह के लिए बंद : यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर। थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार (किलोमीटर 3/300 से 6/600) 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर (एक माह) तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यहां बागियों का स्वागत, वहां अपने ही घर में बगावत :

कांग्रेस से आए नेताओं की भाजपा में आवभगत से पार्टी के कई नेता नाराज स्वागत समारोह से गायब रहे दिग्गज, कुछ पार्टी के खिलाफ जाने को तैयार नालागढ़ भाजपा में नहीं थम रहा बवाल...
Translate »
error: Content is protected !!